'टेंशन तो हमारे लिए भी है...', Toxic की रिलीज टलने पर Dhurandhar 2 के 'जमील जमाली' ने किया रिएक्ट
टॉक्सिक (Toxic) की रिलीज डेट टलने के बाद अब धुरंधर द रिवेंज के एक्टर राकेश बेदी (Rakesh Bedi) ने इस बारे में रिएक्शन दिया है। पहले टॉक्सिक, धुरंधर 2 क ...और पढ़ें

टॉक्सिक की रिलीज टलने पर राकेश बेदी का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge) का क्लैश यश स्टारर टॉक्सिक (Toxic) से हो रहा था। मगर टॉक्सिक को पोस्टपोन कर दिया गया। अब धुरंधर एक्टर राकेश बेदी ने इस पर रिएक्शन दिया है।
दरअसल, US-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट में टेंशन है। इस वजह से रॉकिंग स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया। हालांकि, धुरंधर 2 तय समय पर ही रिलीज हो रही है।
टॉक्सिक के पोस्टपोन पर बोले राकेश बेदी
धुरंधर के जमील जमाली उर्फ राकेश बेदी ने टॉक्सिक के टलने को लेकर दो टूक में जवाब दिया है। इंडिया टुडे के साथ बातचीत में राकेश बेदी ने मिडिल ईस्ट टेंशन की वजह से टॉक्सिक की रिलीज डेट टलने पर कहा, "टेंशन तो हमारे लिए भी है मिडिल ईस्ट में, पर हम तो आ रहे हैं।"
कब रिलीज होगी टॉक्सिक?
पहले यश की फिल्म टॉक्सिक 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 4 जून को बड़े पर्दे पर उतारा जाएगा। फिल्म में यश के साथ लीड रोल में कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत मुख्य भूमिकाओं में हैं।
यह भी पढ़ें- 'अगर धुरंधर की जगह SRK की फिल्म...' Dhurandhar 2 से क्लैश पर 'उस्ताद भगत सिंह' के डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी
धुरंधर 2 का किस फिल्म से होगा क्लैश?
धुरंधर 2 अगले हफ्ते सिनेमाघरों में आ रही है। यह आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 5 दिसंबर 2025 को आई धुरंधर का दूसरा पार्ट है। फिल्म में आर माधवन, रणवीर सिंह, संजय दत्त, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
खबरें और भी
टॉक्सिक के हटने के बाद फिल्म का क्लैश पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह से होगा। इस फिल्म में श्रीलीला भी हैं। फिलहाल, धुरंधर 2 को लेकर काफी बज है और एडवांस बुकिंग में धड़ाधड़ टिकटें बिक रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि धुरंधर 2 पहली वाली फिल्म का भी रिकॉर्ड देगी। पहली फिल्म ने दुनियाभर में 1300 से ज्यादा का कलेक्शन किया था।