Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस ने जीता सबका दिल, फैंस ने कर दी इस बड़े अवॉर्ड की मांग!

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 05:44 PM (GMT+05:30)

    धुरंधर 2 में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस ने सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस उनको इस बड़े अवॉर्ड से सम्मानित करने की अपील कर ...और पढ़ें

    'धुरंधर-2' में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस ने जीता दिल/ फोटो- Instagram

    'धुरंधर-2' में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस ने जीता दिल/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दर्शकों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो चुका है। रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) अब सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। पहले पार्ट के मुकाबले आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का सेकंड पार्ट दर्शकों को खूब भा रहा है।

    पेड प्रीव्यू से लेकर 'धुरंधर 2' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले दर्शकों ने अभिनेता रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस देखने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें फिल्म जगत का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड दिलाने की अपील तक कर डाली है।

    क्या रणवीर सिंह को 'धुरंधर 2' के लिए मिलना चाहिए ऑस्कर?

    आदित्य धर की इस स्पाई-थ्रिलर मूवी में रणवीर सिंह ने 'हमजा अली मजारी' और 'जसकीरत सिंह रंगी' का दमदार किरदार अदा किया है। अपने एक्सप्रेशंस से लेकर डायलॉग डिलीवरी और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन पर उन्होंने जिस तरह से मेहनत की है, वह काबिले तारीफ है। फैंस का तो यहां तक मानना है कि रणवीर सिंह इस फिल्म के लिए ऑस्कर (Oscar) डिजर्व करते हैं।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की कमाई में अब नहीं होगी कटौती, रणवीर सिंह की फिल्म को मिला कोर्ट का साथ

    एक यूजर ने सोशल मीडिया पर 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के अभिनय की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर किया और लिखा, "इन्हें ऑस्कर दे दो! भारतीय सिनेमा में किसी के अभिनय के बारे में अक्सर यह बात सुनने को नहीं मिलती है, लेकिन 'धुरंधर: द रिवेंज' में रणवीर ने अपने अभिनय से तहलका मचा दिया है। अगर आप उन्हें पर्दे पर देखेंगे, तो समझ जाएंगे कि मैं ऐसा क्यों कह रहा हूं।"

    खबरें और भी

    रणवीर

    दर्शकों ने रणवीर को बताया इस पीढ़ी का सबसे बेहतरीन एक्टर

    'धुरंधर 2' की कहानी तो दर्शकों के दिलों को छू ही रही है, लेकिन रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस ने तो कमाल ही कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शंस कुछ इस तरह हैं:

    एक यूजर ने लिखा, "रणवीर सिंह इस दौर के सबसे बेहतरीन एक्टर हैं और यह डिबेट यहीं खत्म होती है।"

    ranveer 11

    दूसरे यूजर ने लिखा, "रणवीर पूरी लाइमलाइट ले गए हैं। वह मास मोमेंट्स में एकदम हाई हैं, लेकिन फिल्म के अन्य सीन्स पर भी उन्होंने अपनी पकड़ मजबूत रखी है। यह एक चुनौतीपूर्ण किरदार था, लेकिन उन्होंने इसे बड़ी आसानी से निभाया है। ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि उनके दौर का कोई भी एक्टर उन्हें मैच कर सकता है।"

    ranveer 111

    एक अन्य यूजर ने लिखा, "रणवीर सिंह हमेशा से एक शानदार और वर्सेटाइल एक्टर रहे हैं, फिर चाहे '83' देखो, 'पद्मावत' या 'गली बॉय'... धुरंधर में तो उन्होंने अपना लेवल और भी हाई कर दिया है। उनकी परफॉर्मेंस नेचुरल और पावरफुल है। वह अपनी जनरेशन के बेस्ट एक्टर हैं।"

    ranveer singh dhurandhar 1

    वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल

    'धुरंधर: द रिवेंज' को जिस तरह का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में जितनी छप्परफाड़ कमाई की है, उससे यह उम्मीद लगाई जा रही है कि आज के शोज के बाद फिल्म वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये के कलेक्शन के आसपास पहुंच जाएगी।

    यह भी पढ़ें- रहमान डकैत के बाद Dhurandhar 2 में इस विलेन ने बढ़ाई हमजा की टेंशन, सामने देखकर हैरान रह गया एक्टर