यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Arjun Malaika: ब्रेकअप की अफवाह के बीच मलाइका की पोस्ट पर अर्जुन कपूर ने किया ऐसा कमेंट, क्या सब है ठीक?
Arjun Malaika Breakup अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें लगातार तूल पकड़ ही रही थीं कि इसी बीच अर्जुन ने अभिनेत्री के हाल ही में साझा किए ...और पढ़ें

HighLights
- अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप की अफवाहों को दिया विराम।
- मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया इंस्टाग्राम पर वीडियो।
- अर्जुन कपूर ने वीडियो पर किया कमेंट।
नई दिल्ली, जेएनएन। पिछले कुछ समय से लगातार ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं कि बॉलीवुड के पावर कपल में से एक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हो गया है। ऐसी खबरें तब उड़ान भरने लगीं, जब एक्ट्रेस ने अभिनेता के सोशल मीडिया पोस्ट को लाइक और उस पर कमेंट करना बंद कर दिया।
साथ ही मलाइका ने सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर की बहनों और पिता को भी फॉलो करना बंद कर दिया, लेकिन अब इन सबके बीच अर्जुन कपूर ने आखिरकार इन अफवाहों पर विराम लगा दिया।
मलाइका अरोड़ा ने पोस्ट किया वीडियो
दरअसल, अर्जुन ने हाल ही में मलाइका के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट किया है। इस कमेंट के बाद ये माना जा रहा है कि दोनों के बीच सब अच्छा चल रहा है। मलाइका ने इंटरनेशनल डॉग डे पर अपने पैट कैस्पर के साथ एक वीडियो साझा किया।
इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-
'इंटरनेशनल डॉग डे, मैं अपने शूट के दिनों को बिताने के लिए इससे बेहतर साथी की उम्मीद नहीं कर सकती। क्या इतना स्वाभाविक नहीं है? मेरा आज और हर दिन अपने सुपरस्टार, कैस्पर के साथ मना रही हूं'।
View this post on Instagram
अर्जुन कपूर ने किया कमेंट
जैसे ही मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, उसके बाद अर्जुन कपूर भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा 'आपके जीवन का असली सितारा, कैस्पर'। इसके बाद एक्टर ने एक और कमेंट करते हुए लिखा 'हैंडसम ब्वॉय'।
.jpg)
लंबे समय से कर रहे हैं डेट
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। अक्सर दोनों कई कार्यक्रमों और वेकेशन पर भी एक साथ घूमते हुए नजर आते हैं। दोनों ने पिछले कुछ समय से इंस्टाग्राम पर ऐसे पोस्ट साझा किए, जिसे देख हर किसी ने ये कयास लगाना शुरू कर दिया था कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।
खबरें और भी
कुशा ने अर्जुन संग अफेयर पर दिया ऐसा रिएक्शन
हाल ही में इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला(Kusha Kapila) ने भी अर्जुन के साथ उनके अफेयर की उड़ती खबरों पर चुप्पी तोड़ी थी, जब कुशा का नाम अर्जुन से जोड़ा गया। उन्होंने कहा था, "हर समय मैं खुद के बारे में बकवास बातें सुनती हूं। बस मेरी मम्मी ये ना पढ़ लें। वरना उनकी सोशल लाइफ डिस्टर्ब हो जाएगी।"