Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Malaika Arora के बाद Arjun Kapoor को नए साथी की तलाश? फ्यूचर पार्टनर में ढूंढ रहे हैं ये क्वालिटी

    Updated: Thu, 20 Feb 2025 11:35 AM (GMT+05:30)

    अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का ब्रेकअप हो चुका है। एक्टर ने राज ठाकरे की दिवाली पार्टी में सिंगल होने की पुष्टि की। इन ...और पढ़ें

    मलाइका अरोड़ा के बाद क्या नया पार्टनर तलाश रहे हैं अर्जुन कपूर (Photo Credit- Instagram)
    मलाइका अरोड़ा के बाद क्या नया पार्टनर तलाश रहे हैं अर्जुन कपूर (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. अर्जुन कपूर मेरे हसबैंड की बीवी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं
    2. एक्टर के साथ फिल्म में भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी
    3. अब एक्टर ने बताया कि वह फ्यूचर पार्टनर में क्या खूबियां देखेंगे

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपनी फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर, रकुल प्रीत सिंह और हर्ष गुजराल लीड रोल में नजर आएंगे। फिलहाल तीनों ही फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं और अलग-अलग इवेंट से उनकी वीडियो सामने आ रही है। इस बीच अर्जुन कपूर ने ऐसी टिप्पणी की है, जिससे अंदाजा लग गया है कि वह अपने लिए नए पार्टनर की तलाश कर रहे हैं।

    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था, लेकिन अब अर्जुन-मलाइका का ब्रेकअप हो गया है। इस बात को दोनों ने ही इशारों-इशारों में कबूल भी कर लिया है। अर्जुन ने एक आइडल रिलेशनशिप पर विचार शेयर किए हैं। 

    रिलेशनशिप पर क्या बोले अर्जुन कपूर?

    मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से अलग होने के बाद अर्जुन कपूर के हर विचार को एक्ट्रेस से जोड़कर देखा जाता है। रिश्तों को लेकर अर्जुन का कहना है कि किसी भी रिलेशनशिप में स्वीकृति और संतुलन बेहद जरूरी होता है। इसके बिना रिश्ते का चल पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Mere Husband Ki Biwi OTT Release: 2 बीवियों के कलेश में फंसे Arjun Kapoor, थिएटर से पहले नोट कर लें ओटीटी की डेट

    न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने आदर्श रिश्ते पर राय दी है। एक्टर ने अपनी बात को मजाकिया अंदाज में बताते हुए कहा 'जो दे उसका भी भला, जो न दे उसका भी भला।' हम सभी के मन में यह सवाल अक्सर उठता है कि सच्चा प्यार क्या होता है। आखिरकार अब अर्जुन ने रियल लव पर अपना नजरिया पेश किया है। उनका कहना है कि सच्चा प्यार वही होता है, जहां बिना बोले भी एक-दूसरे को आसानी से समझा जा सके।

    खबरें और भी

    फ्यूचर रिलेशनशिप से ये अपेक्षाएं रखते हैं अर्जुन

    रिश्ते को लेकर अपनी अपेक्षाएं बताते हुए एक्टर ने कहा, आज मैं प्यार से जो चाहता हूं, वह है कि मैं किसी के साथ अपनी खामोशियां भी शेयर कर पाऊं और सामने वाला उसका अर्थ समझ ले। अर्जुन का मानना है कि गहरी भावनाएं शब्दों की मोहताज नहीं होतीं। उन्होंने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, 'प्यार सिर्फ एक साथ रहने का नाम नहीं, बल्कि एक-दूसरे के साथ खुशी-खुशी जीवन गुजारने की इच्छा का नाम है। रिश्ते का असली मतलब एक-दूसरे के साथ सहजता से समय बिताना है।'

    Photo Credit- Instagram

    मेरे हसबैंड की बीवी के बारे में बात करें तो यह मूवी 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें देखने को मिलेगा कि अर्जुन का किरदार लव ट्रायंगल में फंसा हुआ है। इसके जरिए मशहूर कॉमेडियन हर्ष गुजराल भी डेब्यू करने जा रहे हैं। 

    ये भी पढ़ें- Malaika Arora से ब्रेकअप के बाद क्या फिर हुआ Arjun Kapoor को प्यार? हर्ष गुजराल ने उगल दिया सच