Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Malaika Arora से ब्रेकअप के बाद क्या फिर हुआ Arjun Kapoor को प्यार? हर्ष गुजराल ने उगल दिया सच

    Updated: Wed, 19 Feb 2025 06:02 PM (IST)

    अर्जुन कपूर इस वक्त अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी को लेकर चर्चा में हैं। मूवी में वह दो हसीनाओं के बीच फंसे हुए नजर आएंगे। हालांकि फिल्म ...और पढ़ें

    अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप स्टेटस पर बोले हर्ष गुजराल/ फोटो- Instagram
    अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप स्टेटस पर बोले हर्ष गुजराल/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद क्या अर्जुन को फिर हुआ प्यार?
    2. मेरे हसबैंड की बीवी को-स्टार ने खोला अर्जुन कपूर का राज
    3. भूमि पेड्नेकर और रकुल प्रीत सिंह के बीच में फंसे अर्जुन कपूर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अर्जुन कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। एक लंबे समय तक मलाइका अरोड़ा को डेट करने के बाद बीते साल 'सिंघम अगेन' के प्रमोशन के दौरान बातों ही बातों में उन्होंने अपने ब्रेकअप को लेकर खुलासा किया था। हालांकि, ब्रेकअप के बाद भी जब मलाइका अपने पिता को खोने के दर्द से गुजर रही थीं, तो अर्जुन कपूर मुश्किल घड़ी में उनका सहारा बने थे। 

    अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ अपने ब्रेकअप को कन्फर्म करते हुए खुद को फिलहाल सिंगल बताया था, लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स ये मानने के लिए तैयार नहीं थे कि वह फिलहाल किसी को डेट नहीं कर रहे हैं। अब हाल ही में कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने अर्जुन कपूर का इस वक्त रिलेशनशिप स्टेटस क्या है इसका खुलासा एक मीडिया बातचीत में कर दिया है। 

    मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद दोबारा मिंगल हुए अर्जुन कपूर?

    हर्ष गुजराल और अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' में साथ नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेड्नेकर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में अर्जुन कपूर एक ऐसे हसबैंड का किरदार निभा रहे हैं, जो दो बीवियों के बीच फंसा हुआ है।

    यह भी पढ़ें: Mere Husband Ki Biwi OTT Release: 2 बीवियों के कलेश में फंसे Arjun Kapoor, थिएटर से पहले नोट कर लें ओटीटी की डेट

    फिल्म में तो उनकी लाइफ में दो-दो लड़कियां हैं, लेकिन क्या मलाइका अरोड़ा से दूर होने के बाद असल जिंदगी में अर्जुन कपूर ने अब तक किसी को दिल में जगह दी है या नहीं, इस पर मीडिया से बातचीत करते हुए हर्ष गुजराल ने कहा,

    खबरें और भी

    "मेरे लिए ये सच है कि मेरी रियल लाइफ में अभी कोई भी नहीं है, मैं सिंगल ही चल रहा हूं। अर्जुन भाई भी अभी रियल लाइफ में सिंगल ही चल रहे हैं, तो ये हम जो भी कर रहे हैं, वह सिर्फ फिल्म के लिए ही है"। 

    arjun kapoor-harsh gujral

    Photo Credit- Instagram 

    अर्जुन कपूर ने बताया सिंगल रहने का क्या फायदा है

    अर्जुन कपूर ने भी बातचीत करते हुए बताया कि सिंगल रहने और रिलेशनशिप में होने में क्या डिफरेंस होता है। उन्होंने कहा, "देखिये, जब आप सिंगल होते हैं, तो चीजें अलग होती हैं और जब आप रिलेशनशिप में होते हैं, तो बिल्कुल अलग होती हैं। अगर आप सिंगल हो तो बोलचाल का तरीका थोड़ा अलग होगा, खुलकर इंसान मस्ती करता है, लेकिन जब रिलेशनशिप में होता है, तो यह नहीं कर सकता"। 

    arjun kapoor

    Photo Credit- Instagram

    मेरे हसबैंड की बीवी की रिलीज डेट की बात करें तो अर्जुन कपूर, भूमि पेड्नेकर, हर्ष गुजराल और रकुल प्रीत सिंह स्टारर रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म 21 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

    यह भी पढ़ें: Arjun Kapoor कब बनेंगे दूल्हा? Malaika Arora से ब्रेकअप के बाद एक्टर ने बताया अपनी शादी का प्लान