Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Arjun Kapoor कब बनेंगे दूल्हा? Malaika Arora से ब्रेकअप के बाद एक्टर ने बताया अपनी शादी का प्लान

    Updated: Sat, 01 Feb 2025 04:19 PM (IST)

    दो बीवियों के बीच फंसने वाले अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) रियल लाइफ में कब शादी के बंधन में बंधेंगे इसके बारे में हाल ही में उन्होंने रिएक्शन दिया है। प ...और पढ़ें

    अर्जुन कपूर ने मैरिज प्लांस पर तोड़ी चुप्पी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    अर्जुन कपूर ने मैरिज प्लांस पर तोड़ी चुप्पी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 2023 में अर्जुन का मलाइका से हुआ था ब्रेकअप
    2. वेडिंग प्लांस पर अर्जुन कपूर ने दिया रिएक्शन
    3. मेरे हसबैंड की बीवी में नजर आएंगे अर्जुन कपूर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 39 साल के अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) जल्द ही कॉमेडी फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी (Mere Husband Ki Biwi) में नजर आएंगे। फिल्म में वह दो बीवियों के बीच पिसते हुए दिखाई देंगे। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में अर्जुन ने बताया कि वह असल जिंदगी में कब शादी करेंगे।

    अर्जुन कपूर उन अभिनेताओं में से एक हैं, जिनकी पर्सनल लाइफ अक्सर लाइमलाइट में रही है। डेटिंग और ब्रेकअप की खबरों के बीच लोग यह जानने के लिए भी बेताब हैं कि वह कब घोड़ी चढ़ेंगे। आखिरकार अभिनेता ने मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद अपने वेडिंग प्लांस के बारे में चुप्पी तोड़ दी है।

    अर्जुन कपूर के वेडिंग प्लांस

    मेरे हसबैंड की बीवी के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अर्जुन कपूर ने को-स्टार्स रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) के साथ मीडिया से बात की। इस दौरान एक रिपोर्टर ने अर्जुन से पूछा कि वह रियल लाइफ में कब शादी कर रहे हैं? इस पर एक्टर ने कहा, "जब होगी तो आप सबको बता दूंगा। आज तो फिल्म को डिस्कशन और फिल्म को सेलिब्रेट करने का मौका है।" 

    यह भी पढ़ें- 'खुश करने की कोशिश तनाव...', Arjun Kapoor ने दिया मलाइका अरोड़ा के पोस्ट का जवाब? कह दी गहरी बात

    View this post on Instagram

    A post shared by Voompla (@voompla)

    अर्जुन कपूर ने कहा कि अभी वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं करना चाहते हैं। जब सही समय होगा तो वह अपनी शादी के बारे में बात करेंगे। अभी वह मेरे हसबैंड की बीवी को सेलिब्रेट करना चाहते हैं। 

    गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप

    सिंघम अगेन एक्टर अर्जुन कपूर पिछले 6 साल से 13 साल बड़ी अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे थे। अरबाज खान से तलाक के बाद 2018 से ही मलाइका और अर्जुन ने अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म कर दिया था। हालांकि, पिछले साल दोनों अलग हो गए। अभी तक अर्जुन या मलाइका ने अपने अलग होने का कारण नहीं बताया है। मगर दोनों क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए अपने दिल का हाल बयां करते रहते हैं।

    खबरें और भी

    बात करें अर्जुन कपूर की आगामी फिल्म की तो वह कॉमेडी फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ लीड रोल में रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर हैं। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी फिल्म 21 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

    यह भी पढ़ें- मैं 2024 से नफरत... Malaika Arora ने याद किया बीते साल का फ्लैशबैक, पोस्ट में छलका एक्ट्रेस का दर्द