Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Malaika Arora संग ब्रेकअप की खबरों के बीच Arjun Kapoor ने किया पहला पोस्ट, कहा- 'अतीत के कैदी हो...'

    Updated: Sat, 01 Jun 2024 01:50 PM (IST)

    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Arjun Kapoor and Malaika Arora Breakup) के ब्रेकअप की खबरें फिल्मी गलियारों में चर्चा का विषय बन गई हैं। अभी तक दोनों मे ...और पढ़ें

    अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप के बीच किया पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप के बीच किया पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अर्जुन और मलाइका का हुआ ब्रेकअप?
    2. मलाइका के मैनेजर न ब्रेकअप पर किया रिएक्ट
    3. ब्रेकअप की खबरों के बीच अर्जुन ने किया पोस्ट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ग्लैमर वर्ल्ड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक रहे हैं। दोनों ने हमेशा अपने प्यार से ट्रोल्स का मुंह बंद किया है, लेकिन इस वक्त उनके ब्रेकअप की खबरों से फिल्मी गलियारों में हलचल मच गई है। 

    एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि अर्जुन और मलाइका (Arjun Malaika Breakup) ने 6 साल बाद अपना रिश्ता तोड़ दिया है। दोनों अलग हो चुके हैं और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। इन खबरों के वायरल होने के बाद इंडिया टुडे के साथ बातचीत में मलाइका की मैनेजर ने अफवाहों को खारिज कर दिया और इसे सिर्फ अफवाह बताया।

    मलाइका संग ब्रेकअप के बीच अर्जुन का क्रिप्टिक पोस्ट

    इस बीच अर्जुन कपूर ने ऐसा पोस्ट कर दिया है, जो फैंस को चिंता में डाल रहा है। अर्जुन ने अपने हालिया पोस्ट में इशारों-इशारों में अतीत से निकलकर नये रास्ते की ओर बढ़ने का हिंट दिया है, जिसे लोग उनके ब्रेकअप से जोड़कर देख रहे हैं। अभिनेता ने शनिवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट में लिखा, "हमारे पास जिंदगी में दो च्वॉइस होते हैं। या तो हम अपने अतीत के कैदी बन सकते हैं या फिर भविष्य की संभावनाओं की खोज कर सकते हैं।"

    यह भी पढ़ें- Malaika-Arjun Breakup: सालों बाद अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का टूटा रिश्ता, क्या इस वजह से हुआ ब्रेकअप?

    Arjun Kapoor

    6 साल से अर्जुन को डेट कर रहीं मलाइका

    50 साल की मलाइका अरोड़ा ने साल 2017 में अरबाज खान (Arbaaz Khan) से तलाक ले लिया था। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम अरहान है। अरबाज से अलग होने के मात्र एक साल बाद ही वह 13 साल छोटे अर्जुन को डेट करने लगी थीं। दोनों ने 2019 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल भी कर दिया था।

    खबरें और भी

    मलाइका-अर्जुन ने झेली ट्रोलिंग

    डेटिंग की वजह से अर्जुन और मलाइका बहुत ट्रोल भी हुए, लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी लवली केमिस्ट्री से ट्रोल्स का मुंह बंद किया है। पहले भी उनके ब्रेकअप की खबरें आई हैं, जिन्हें दोनों ने खारिज भी किया। मगर अभी तक अर्जुन या मलाइका में से किसी ने भी अपने ब्रेकअप की खबरों पर रिएक्शन नहीं दिया है।

    यह भी पढ़ें- Arjun Kapoor ने मदर्स डे को 'कठिन' बताया, मां को याद कर शेयर किया इमोशनल वीडियो