यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बेटे की वर्जिनिटी पर Malaika Arora ने किया सवाल, अरहान ने भी मां की दूसरी शादी पर ली चुटकी, हैरान हुए यूजर्स
मलाइका अरोड़ा अरबाज खान से अलग होने के बाद भी अपने बेटे अरहान से पूरी तरह से कनेक्टेड हैं। एक्ट्रेस तमाम ओकेजन्स पर उनके साथ देखी जाती हैं। मलाइका न स ...और पढ़ें

HighLights
- मलाइका ने बेटे की वर्जिनिटी पर किया सवाल
- अरहान ने मां की दूसरी शादी को लेकर पूछा क्वेश्चन
- 'डंब बिरयानी' के लेटेस्ट एपिसोड को लेकर ट्रोल हुए मां-बेटे
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ग्लैमर और हॉटनेस के लिए फेमस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका, अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अरबाज ने तो दूसरी शादी कर ली। अब मलाइका दूसरी शादी कब करेंगी, इसका सवाल उनके बेटे अरहान ने ही पब्लिकली पूछ लिया।
'डंब बिरयानी' में पहुंचीं मलाइका अरोड़ा
मलाइका और अरबाज खान के बेटे अरहान खान फिल्मों से दूर हैं, मगर असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर वह अपने करियर की गाड़ी शुरू कर चुके हैं। अरहान खान इन दिनों 'डंब बिरयानी' शो को होस्ट कर रहे हैं। यह वॉडकास्ट शो, जिसके शुरुआती एपिसोड के मेहमान अरबाज खान और सोहेल खान थे। अब मलाइका ने अपने बेटे के शो में हाजिरी लगाई है।
मलाइका ने वर्जिनिटी पर किया सवाल
'डंब बिरयानी' के लेटेस्ट एपिसोड में व्यूअर्स को बहुत कुछ मसालेदार देखने को मिलेगा। इसका टीजर रिलीज किया गया है। मलाइका अपने बेटे से कुछ ऐसे सवाल करती हैं, जिसे सुन यूजर्स हैरत में आ गए हैं। सामने आए वीडियो में 'छैयां छैयां' एक्ट्रेस अपने बेटे से सवाल करती हैं कि उन्होंने वर्जिनिटी कब लूज की। ये सुनते ही अरहान सकपका जाते हैं। मगर इसके बदले में वो अपनी मां से ही बोलती बंद करने वाला सवाल पूछते हैं।
दूसरी शादी पर मलाइका ने कही ये बात
अरहान ने मलाइका से पूछा कि वो दोबारा शादी कब कर रही हैं। इसके जवाब में एक्ट्रेस क्या जवाब देती हैं, इसका खुलासा तो आज होगा क्योंकि 'डंब बिरयानी' का ये एपिसोड 17 अप्रैल को दिखाया जाएगा।
खबरें और भी
View this post on Instagram
मां-बेटे की कॉन्वर्जेशन सुन हैरान हुए यूजर्स
मलाइका और अरहान के एक दूसरे से इतने पर्सनल सवाल पूछने पर यूजर्स ने हैरानी जताई है। खासकर मलाइका के क्वेश्चन पर। एक ने मजाकिया लहजे में कमेंट किया, 'देख तेरे संसार की क्या हालत हो गई भगवान, कितना बदल गया वो इंसान।' एक अन्य ने लिखा, 'मैं कह सकता हूं कि अरबाज की कोई गलती नहीं थी। असली वजह तलाक की यही थी।'
यह भी पढ़ें: Anushka Sharma या Virat Kohli, किससे मिलता है अकाय का चेहरा? बेटे को लेकर भारत लौटीं हैं एक्ट्रेस