Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Malaika-Arjun Breakup: सालों बाद अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का टूटा रिश्ता, क्या इस वजह से हुआ ब्रेकअप?

    Updated: Fri, 31 May 2024 04:04 PM (IST)

    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Arjun Kapoor and Malaika Arora Breakup) सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अब उनके अलग होने की खबर सामने आ रही है। अरबाज ...और पढ़ें

    मलाइका और अर्जुन का हुआ ब्रेकअप। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    मलाइका और अर्जुन का हुआ ब्रेकअप। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. मलाइका और अर्जुन हुए अलग
    2. सालों से डेट कर रहे थे मलाइका-अर्जुन
    3. तलाक के बाद से अर्जुन को डेट कर रही थीं मलाइका

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Malaika Arora and Arjun Kapoor Breakup: बी-टाउन के पावर कपल कहे जाने वाले मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। कभी अपने रोमांस के लिए लाइमलाइट बटोरने वाला ये कपल पिछले कुछ दिनों से ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में है। अब खबर है कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिये हैं।

    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले 5-6 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अरबाज खान (Arbaaz Khan) से अलग होने के कुछ समय बाद ही मलाइका ने अर्जुन से अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया था। तब से दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का मौका नहीं गंवाते हैं, लेकिन अब सालों बाद उनके रिश्ते को नजर लग गई है।

    अलग हुए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा? 

    फिल्मी गलियारों में ऐसी चर्चा हो रही है कि अर्जुन और मलाइका का ब्रेकअप हो गया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने आपसी सहमति से अपने रास्ते हमेशा के लिए अलग कर लिये हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि कपल का रिश्ता बहुत खास था और वे हमेशा एक-दूसरे के दिल में रहेंगे। उन्होंने अलग होने का फैसला किया और वे इस पर चुप्पी रखना चाहते हैं। वे नहीं चाहते कि कोई भी उनके रिश्ते पर टिप्पणी दे।

    Arjun Malaika

    यह भी पढ़ें- जब Malaika Arora से बेटे अरहान ने पूछा कब कर रही हैं शादी, एक्ट्रेस ने दिया हैरान करने वाला जवाब

    रिपोर्ट में कहा गया है कि भले ही मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता खत्म हो गया है, लेकिन इसकी वजह से उनके बीच कोई खटास नहीं आई है। वे अभी भी एक-दूसरे का वैसा ही सम्मान करते हैं, जैसा पहले करते थे और वे हमेशा एक-दूसरे की ताकत रहेंगे। सीरियस रिलेशनशिप में सालों तक रहने के बाद अब वे चाहते हैं कि ब्रेकअप के समय में उन्हें स्पेस दिया जाये।

    खबरें और भी

    क्या इस वजह से हुआ ब्रेकअप?

    ऐसा पहली बार नहीं है, जब अर्जुन और मलाइका के अलग होने की चर्चा हो रही है। इसी साल जनवरी में ऐसी खबरें आई थीं कि मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप हो गया है। कहा जा रहा था कि दोनों में से कोई शादी करना चाहता है, लेकिन दूसरा राजी नहीं हैं। हालांकि, अभी तक ब्रेकअप की वजह सामने नहीं आई है। 

    मैनेजर का आया ये रिएक्शन

    मगर मलाइका अरोड़ा की मैनेजर ने इन अफवाहों को खारिज किया है। इंडिया टुडे के मुताबिक, मलाइका की मैनेजर का कहना है कि अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की खबरें सिर्फ अफवाह है। फिलहाल, अर्जुन कपूर या मलाइका अरोड़ा में से किसी ने भी अपने ब्रेकअप की खबर पर मुहर नहीं लगाई है और ना ही इसका खंडन किया है।

    यह भी पढ़ें- ब्रेकअप की अफवाहों के बीच Arjun Kapoor ने गर्लफ्रेंड Malaika Arora की फैमिली के साथ मनाया ईस्टर, देखें तस्वीरें