Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जब Malaika Arora से बेटे अरहान ने पूछा कब कर रही हैं शादी, एक्ट्रेस ने दिया हैरान करने वाला जवाब

    Updated: Thu, 18 Apr 2024 04:31 PM (IST)

    अरहान खान (Arhaan khan ) फिल्मों में आने से पहले अपने पॉडकास्ट डंब बिरयानी को लेकर काफी चर्चाओं में बने हुए हैं। इस शो के अब तक कुछ एपिसोड रिलीज हो चु ...और पढ़ें

    Malaika Arora And Arbaaz Khan (Photo Instagram)
    Malaika Arora And Arbaaz Khan (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अरबाज खान (Arbaaz Khan) की तरह अब उनका बेटा अरहान खान भी बॉलीवुड में नजर आने वाला है। काफी समय से अरबाज को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वह भी जल्द पापा और चाचा की तरह फिल्मों की दुनिया में कदम रखेंगे, लेकिन इससे पहले अरहान (Arhaan khan)  अपने पॉडकास्ट 'डंब बिरयानी' को लेकर काफी चर्चाओं में बने हुए हैं।

    जो हाल ही में शुरू हुआ है। अब तक उनके इस शो में अरबाज और सोहेल खान नजर आए थे। वहीं नए एपीसोड में मम्मी मलाइका अरोड़ा नजर आईं हैं।

    यह भी पढ़ें- Malaika Arora को अरहान और अरबाज खान की ये आदत कतई नहीं है पसंद, बताया क्या है बाप-बेटे में कॉमन

    मलाइका ने अपनी शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

    अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा का नाम एक्टर अर्जुन कपूर के साथ काफी समय से जुड़ रहा है, लेकिन साल 2023 में इस कपल को लेकर खबरें आई थी कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। इतना ही नहीं काफी समय से दोनों ने एक-दूसरे के साथ कोई तस्वीर भी शेयर नहीं की है, लेकिन कई बार दोनों को एक साथ लंच डेट पर स्पॉट किया गया।

    वहीं अब अरहान ने अपने पॉडकास्ट 'डंब बिरयानी' में रैपिड-फायर राउंड के दौरान अरहान मलाइका की शादी को लेकर सवाल किया। अरहान ने मलाइका से पूछा था कि वे किस डेट, वेन्यू और पर्सन के साथ शादी के बंधन में बंधेगी? इस पर मलाइका ने कहा था कि वह फिलहाल उन सवालों का जवाब नहीं दे सकती और उन्होंने इसके बजाय मिर्च खाना चुना। उन्होंने आगे कहा कि वह इस वक्त अपनी बेहतरीन जिंदगी जी रही हैं।

    साल 2017 में लिया था तलाक

    बता दें, मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने अपनी 19 साल की शादी को हमेशा के लिए खत्म कर दिया। साल 2017 में इस कपल ने तलाक लिया था। तलाक के बाद भी दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ब्रेकअप की अफवाहों के बीच Arjun Kapoor ने गर्लफ्रेंड Malaika Arora की फैमिली के साथ मनाया ईस्टर, देखें तस्वीरें