Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Malaika Arora को अरहान और अरबाज खान की ये आदत कतई नहीं है पसंद, बताया क्या है बाप-बेटे में कॉमन

    Updated: Thu, 18 Apr 2024 10:46 AM (IST)

    Malaika Arora हाल ही में अपने बेटे अरहान खान के साथ पॉडकास्ट का हिस्सा बनी थीं जहां उन्होंने कई चीजों पर दिल खोलकर बातचीत की। इस दौरान Arhaan Khan ने ...और पढ़ें

    Malaika Arora को अरहान और अरबाज खान की ये आदत कतई नहीं है पसंद/ photo- Instagram
    Malaika Arora को अरहान और अरबाज खान की ये आदत कतई नहीं है पसंद/ photo- Instagram

    HighLights

    1. मलाइका अरोड़ा को अरहान-अरबाज की ये आदत नहीं है पसंद
    2. अरबाज खान और अरहान में ये बातें हैं कॉमन
    3. मलाइका अरोड़ा ने पॉडकास्ट में किया खुलासा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने साल 2017 में अपनी राह अलग कर ली थी। हालांकि, दोनों के बीच आज भी एक अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती हैं। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के बेटे अरहान खान भी आजकल खूब सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने बेटे अरहान खान को एक पॉडकास्ट में ज्वाइन किया।

    इस दौरान मलाइका-अरहान ने एक-दूसरे से रिलेशनशिप, मैरिज को लेकर खुलकर बातचीत की। इस पॉडकास्ट में मलाइका अरोड़ा ने ये भी बताया कि उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान और बेटे अरहान के बीच क्या कॉमन है, जो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

    दोनों के कान खुजलाने का तरीका एक जैसा है- मलाइका अरोड़ा

    मलाइका अरोड़ा ने 'डंब बिरयानी' पॉडकास्ट में अरबाज खान और अरहान खान के बीच की सिमिलैरिटी में बात करते हुए बताया कि कई ऐसे गुण हैं, जो पिता के बेटे में आए हैं। इनमें से कुछ तो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं है। मलाइका ने बताया कि कभी-कभी वो दोनों के बीच की समानताएं देखकर खुद भी हैरान रह जाती हैं।

    यह भी पढ़ें: बेटे की वर्जिनिटी पर Malaika Arora ने किया सवाल, अरहान ने भी मां की दूसरी शादी पर ली चुटकी, हैरान हुए यूजर्स

    'छैया-छैया' गर्ल ने खुलासा किया कि दोनों के कान खुजलाने का तरीका भी बिल्कुल सेम है। इस पॉडकास्ट में मलाइका ने बताया कि अरहान काफी दुविधा में रहते हैं, जो उन्हें उनके पिता से ही मिला है। अरहान अपनी शर्ट का कलर भी चूज नहीं कर सकते और ना ही ये डिसाइड कर पाते हैं कि उन्हें क्या खाना है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by dumb biryani (@dumbbbiryani)

    अरबाज-अरहान की ये बात मलाइका अरोड़ा को है पसंद

    मलाइका अरोड़ा ने इस पॉडकास्ट में आगे बातचीत करते हुए बताया कि अरहान खान और अरबाज खान में एक बात बहुत ही अच्छी है कि दोनों को ही ये पता है कि किन चीजों में अति नहीं करनी है, दोनों अपनी जिंदगी में कुछ चीजों को लेकर बहुत ही क्लियर हैं।

    आपको बता दें कि इस पॉडकास्ट में मलाइका अरोड़ा ने अपने बेटे अरहान खान से उनकी वर्जिनिटी को लेकर सवाल किया था, जो कुछ नेटिजन्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और यूजर्स ने एक्ट्रेस की आलोचना की।

    यह भी पढ़ें: ब्रेकअप की अफवाहों के बीच Arjun Kapoor ने गर्लफ्रेंड Malaika Arora की फैमिली के साथ मनाया ईस्टर, देखें तस्वीरें