Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'इसे झेल नहीं पाऊंगा,' Arshad Warsi को पसंद नहीं आया था को-स्टार एक्टर का बर्ताव, छोड़ दी थीं दो बड़ी फिल्में

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 02:17 PM (GMT+05:30)

    हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान अरशद वारसी ने इस बात खुलासा किया है कि सामने वाले कलाकार की वजह से उन्होंने दो फिल्में छोड़ दी थीं। ...और पढ़ें

    बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. अरशद वारसी ने रिजेक्ट कर दी थीं फिल्में

    2. पसंद नहीं आया था दूसरे एक्टर का बर्ताव

    3. इस मूवी में नजर आएंगे अरशद वारसी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अरशद वारसी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उन चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं, जो पर्दे पर अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़े हुए नजर आते हैं। लेकिन अपने बेबाक अंदाज के लिए भी उनका नाम काफी चर्चित रहता है।

    हाल ही में अरशद वारसी ने इस बात का खुलासा किया है कि दो फिल्मों को उन्होंने इस वजह से छोड़ दिया था क्योंकि उनको को एक्टर्स का बर्ताव पसंद नहीं आया था।

    अरशद ने छोड़ दी थीं फिल्में

    फिल्म बनाना एक टीमवर्क होता है, जिसमें अलग-अलग लोग एक साथ मिलकर एक अच्छा प्रोजेक्ट तैयार करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में अगर साथ में काम करने वाले लोग अपने मन के और सहज महसूस कराने वाले हो तो काम बेहतर निकल के आता है।

    यह भी पढ़ें- Golmaal 5 में विलेन बन रहे हैं अक्षय कुमार? अजय देवगन से इनसिक्योरिटी वाली बात पर तोड़ी चुप्पी

    arshad warsi (1)

    मुन्ना भाई एमबीबीएस तथा जॉली एलएलबी फिल्मों के अभिनेता अरशद वारसी ने इसी सहजता को देखते हुए कुछ बड़ी फिल्में छोड़ दी। इस बारे में अरशद ने हाल ही में फिल्म जाली एलएलबी 3 में अपने सहकलाकार रह चुके अभिनेता अक्षय कुमार से बातचीत में बताया-

    arshad warsi

    बतौर कलाकार जब आप किसी ऐसे कलाकार के साथ काम कर रहे होते हैं, जो आपको सहज महसूस कराने वाला होता है, आपको हैरान नहीं कर रहा होता है तो काम करने में मजा आता है।’ आगे अरशद ने कहा कि मैं एक ऐसी एक-दो बड़ी फिल्म छोड़ चुका हूं, क्योंकि मुझे लगा कि यार मैं इस बंदे (सामने वाले कलाकार) को झेल नहीं पाऊंगा।

    खबरें और भी

    जब आप किसी फिल्म में काम करते हैं, तो पूरी टीम साल-डेढ़ साल तक साथ में बिताती है। अगर वो चल जाए तो आगे भी काम करते हैं। ऐसे में अगर आपके पास यह चुनने का विशेषाधिकार हो कि आप किसके साथ काम कर सकते हैं? तो यह बहुत बढ़िया है।

    इस मूवी में नजर आएंगे अरशद वारसी

    मौजूदा समय में अशरद वारसी अपनी अपकमिंग फिल्म गोलमाल 5 की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। आने वाले समय में अरशद निर्देशक रोहित शेट्टी की इस मूवी में कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। अरशद वारसी के अलावा फिल्म में अजय देवगन, कुणाल खेमू, शरमन जोशी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपडे और अक्षय कुमार जैसे कलाकार नजर आएंगे। 

    यह भी पढ़ें- 21 साल बाद वैसा ही किरदार निभाने जा रहे हैं Ajay Devgn, थिएटर्स में फिर गूंजेगी खौफनाक आवाज