Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मुन्ना भाई MBBS' के बाद इस निर्माता के कहने पर Arshad Warsi ने बढ़ाई फीस, 'एक्टिंग की दुकान' बंद होने का था डर

    Updated: Sun, 22 Feb 2026 09:46 AM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी (Arshad Warsi) ने कल्ट क्लासिक 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' के बाद अपनी फीस दोगुनी कर ली थी। इसके पीछे एक प्रोड्यूसर का हाथ था। ...और पढ़ें

    अरशद वारसी ने एक प्रोड्यूसर के कहने पर बढ़ाई थी फीस। फोटो क्रेडिट- एक्स

    अरशद वारसी ने एक प्रोड्यूसर के कहने पर बढ़ाई थी फीस। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के तौर- तरीकों को समझने में समय लगता है। तभी तो 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' (Munnabhai MBBS) फिल्म करने से पहले तक अभिनेता अरशद वारसी (Arshad Warsi) जितनी फीस निर्माता देता था, उतनी ही ले लिया करते थे।

    मगर 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' के बाद अरशद वारसी ने अपनी फीस बढ़ा ली थी और इसके पीछे 'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story) के निर्माता विपुल शाह (Vipul Shah) थे।

    फीस की डिमांड नहीं करते थे अरशद

    अरशद वारसी ने बताया कि उन्होंने अपनी फीस क्यों बढ़ाई। अरशद कहते हैं, "'मुन्ना भाई एमबीबीएस' से पहले तक मुझे बहुत कम पैसे मिलते थे। किसी फिल्म के लिए पांच लाख, किसी के लिए 25 लाख मिल जाते थे, तो लगता था कि लाइफ बन गई है।"

    Arshad warsi

    प्रोड्यूसर के कहने पर अरशद ने बढ़ाई थी फीस

    अरशद वारसी ने आगे कहा, "जब 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' हिट हुई, तब एक दिन अचानक से विपुल शाह का फोन आया कि तुम इतने कमाल के अभिनेता हो, अगर अब एक करोड़ रुपये से कम लिया, तो मैं तुम्हारे पीछे आऊंगा। फिर मैंने अपने मैनेजर से कहा कि हम एक करोड़ रुपये लेंगे। अगर उनका फोन नहीं आता, तो मैं कम फीस ले रहा होता।"

    फिल्म करने से झिझक रहे थे अरशद

    अरशद वारसी को लगा कि 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' करने के बाद उनकी एक्टिंग की दुकान बंद हो जाएगी। उन्होंने कहा, "कइयों ने पहले 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में सर्किट का रोल रिजेक्ट किया था। शायद मैं भी कर देता, मुझे तो लगा था कि इस फिल्म के बाद मुझे एक्टिंग की दुकान बंद करनी होगी, क्योंकि हीरो के पीछे खड़े रहने वाला रोल था।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Arshad Warsi के बयान से नाखुश हुए प्रियदर्शन, 'हलचल' को एक्टर ने बताया था बुरा अनुभव

    arshad warsi sanjay dutt

    अरशद वारसी की आगामी फिल्म

    इन दिनों अरशद वारसी शाह रुख खान की आगामी फिल्म किंग (Shah Rukh Khan Upcoming Movie King) की शूटिंग में बिजी हैं। वह इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा वह 'वेलकम टू द जंगल' और 'धमाल 4' जैसी कॉमेडी फिल्मों में भी नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें- 20 साल बाद पर्दे पर लौटेगी 'मुन्ना भाई और सर्किट' की जोड़ी, डायरेक्टर ने तीसरे पार्ट पर लगा दी मुहर