विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैंने उनकी मेहनत देखी है...', Yami Gautam को मिला नेशनल फिल्म अवॉर्ड; खुशी से झूम उठीं ये एक्ट्रेस

Published: Sat, 18 Jul 2026 10:51 PM (IST)

यामी गौतम को हाल ही में नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलने की घोषणा हुई। आर्टिकल 370 के लिए एक्ट्रेस को मिले सम्मान पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खुशी व्यक्त की है।

यामी गौतम को सम्मान मिलने पर जताई खुशी/ फोटो- Instagram

यामी गौतम को सम्मान मिलने पर जताई खुशी/ फोटो- Instagram

HighLights


  1. यामी गौतम को 'आर्टिकल 370' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार

  2. फिल्म 'आर्टिकल 370' ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में तीन सम्मान जीते

  3. यामी गौतम को अवॉर्ड मिलने पर इस एक्ट्रेस ने जताई खुशी 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में छाई रही। बेस्ट फीचर फिल्म के अलावा मूवी यामी गौतम की शानदार परफॉर्मेंस के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। आदित्य सुहास जम्भाले के निर्देशन में बनी मूवी के को-डायरेक्टर आदित्य धर भी थे।

आर्टिकल 370 को मिले इस सम्मान पर अभी तक यामी गौतम का तो कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है, लेकिन उनकी को-स्टार ने एक्ट्रेस को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर खुशी जताई है। कौन हैं वह एक्ट्रेस जिन्होंने बांधे यामी गौतम के तारीफों के पुल नीचे पढ़ें पूरी खबर।

'मैं उनकी मेहनत को करीब से देखा है'

यामी गौतम के अलावा आर्टिकल 370 में साउथ और बॉलीवुड की एक्ट्रेस प्रियामणि ने भी काम किया था। मूवी को नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलने पर एक्ट्रेस ने खुशी व्यक्त करते हुए न्यूज 18 से खास बातचीत करते हुए कहा, "मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि इतनी महत्वपूर्ण फिल्म का हिस्सा बन पाई। मैं बहुत खुश हूं कि मूवी ने बेस्ट फिल्म के साथ-साथ कई और अवॉर्ड्स भी जीते हैं।

यामी गौतम को आर्टिकल 370 के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिलने पर प्रियामणि ने कहा, "मैंने अपनी आंखों से यामी गौतम का टैलेंट और उनकी मेहनत देखी है। मैं उनके और पूरी टीम के लिए बहुत ज्यादा खुश हूं।"

Screenshot 2026-07-18 224451

आदित्य धर ने भी जताई खुशी

प्रियामणि के अलावा फिल्म के को-डायरेक्टर और प्रोड्यूसर आदित्य धर ने भी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, "आर्टिकल 370 को तीन नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिले हैं, यह एक ऐसा पल है जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। यह अनुभव विनम्रता और गहरे जज्बातों से भरा हुआ है। जब हम ये मूवी बना रहे थे, तो हमारा मकसद अवॉर्ड पाना नहीं था। हम ईमानदारी, हिम्मत और सच्चाई के साथ एक कहानी कहने के इरादे से काम कर रहे थे।"

Screenshot 2026-07-18 224544

उन्होंने आगे कहा, "हमारे इस सफर को देशभर की ऑडियंस से इतना प्यार मिला और सबसे बड़े सम्मान से नवाजा गया, यह हम सबके लिए बहुत बड़ी बात है। इस शानदार सम्मान के लिए सम्मानित जूरी का और उन सभी लोगों का मैं तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने 'आर्टिकल 370' देखी, उस पर चर्चा की और उसमें भरोसा जताया। आपके प्यार ने इस फिल्म को स्क्रीन से कहीं आगे एक नई जिंदगी दी।" आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम पर भी स्टोरी शेयर करके खुशी जताई।

यह भी पढ़ें- 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में चमकी Yami Gautam की Article 370, घर बैठे इस OTT प्लेटफॉर्म पर देखें ये मास्टरपीस

यह भी पढ़ें- 72nd National Film Awards में कार्तिक आर्यन-यामी गौतम ने मारी बाजी, 2024 की इन फिल्मों ने लहराया परचम; देखें लिस्ट