विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में चमकी Yami Gautam की Article 370, घर बैठे इस OTT प्लेटफॉर्म पर देखें ये मास्टरपीस

Updated: Sat, 18 Jul 2026 09:41 PM (IST)

यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' को बेस्ट फीचर फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला। बेस्ट एक्ट्रेस और फिल्म दोनों ही कैटेगरी में अवॉर्ड जीतने वाली मूवी को आप इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'आर्टिकल 370'/ फोटो- Instagram

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'आर्टिकल 370'/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में छाई यामी गौतम की फिल्म

  2. आर्टिकल 370 के लिए यामी ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

  3. ओटीटी पर आप देख सकते हैं आर्टिकल 370

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं की घोषणा 18 जुलाई को हुई। जहां एक तरफ कार्तिक आर्यन और ममूटी ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड शेयर किया, तो वहीं साल 2024 में रिलीज हुई यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी।

यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' को न सिर्फ बेस्ट फीचर फिल्म के पुरस्कार से सम्मानित किया गया, बल्कि इस मूवी में उनकी एक्टिंग भी काफी सराहनीय रही। यामी गौतम ने इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी जीता। नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने वाली यह मूवी आप किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स।

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें 'आर्टिकल-370'?

यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' 23 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी ने थिएटर्स में 50 दिन पूरे किए थे और जब 19 अप्रैल 2024 को यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई, तो यह उस साल की टॉप 10 ग्लोबल ट्रेंडिंग फिल्मों में से एक बन गई। यामी गौतम ने फिल्म में NIA ऑफिसर जूनी हक्सर का दमदार किरदार अदा किया था।

अगर आपने अभी तक यह मूवी नहीं देखी है और आपको इसकी कहानी नहीं पता है, तो निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि 'आर्टिकल 370' नेटफ्लिक्स (Netflix) पर अभी भी उपलब्ध है। दर्शकों ने इस बात की काफी सराहना की थी कि यह फिल्म बिना किसी गैर-जरूरी ड्रामे के सीधे अपने मुद्दे पर बात करती है।

article 370

'आर्टिकल 370' बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी या फ्लॉप?

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर 'आर्टिकल 370' को लेकर सर्च काफी बढ़ गया है। कई लोग गूगल पर यह जानने के इच्छुक हैं कि यामी गौतम स्टारर यह फिल्म 2024 में बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी या फ्लॉप?

Screenshot 2026-07-18 213823

आपको बता दें कि आदित्य सुहास जम्भाले के निर्देशन में बनी 'आर्टिकल 370' ने बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी सफलता हासिल की थी। मूवी का बजट लगभग 20 करोड़ रुपये था, लेकिन इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 82.37 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और दुनियाभर में करीब 110.57 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था।

यह भी पढ़ें- 72nd National Film Awards में कार्तिक आर्यन-यामी गौतम ने मारी बाजी, 2024 की इन फिल्मों ने लहराया परचम; देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें- 3000 करोड़ कमाने के बाद भी नहीं बदली Dhurandhar डायरेक्टर की जिंदगी, यामी गौतम ने बताया Aditya Dhar का सीक्रेट!