TV के 'राम' ने रणबीर कपूर को बताया 'मेहनती और संस्कारी', Ramayana को लेकर अरुण गोविल ने किया ये खुलासा
नितेश तिवारी की 'रामायण' में रणबीर कपूर के 'राम लुक' की टीवी के 'ओजी श्रीराम' अरुण गोविल ने तारीफ की है। उन्होंने रणबीर को काफी मेहनती बताया है। ...और पढ़ें

रणबीर कपूर की तारीफों में जुटे अरुण गोविल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में नई और बड़ी फिल्मों की फेहरिस्त में इस वक्त नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी की 'रामायण' का नाम सबसे ऊपर है। ये मचअवेटिड फिल्म दो पार्ट्स में आ रही है।
बीते दिनों ही हनुमान जयंती के दिन फिल्म से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक टीजर (Ramayana Teaser) रिलीज किया गया। रणबीर के लुक को पसंद करने वालों में अब टीवी के 'OG श्रीराम' का नाम भी जुड़ गया है।
रणबीर की तारीफों में लगे अरुण गोविल
रामायण हमारी पवित्र पौराणिक गाथाओं में से एक है। इसी महागाथा पर नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'रामायण' (Ramayana) को लेकर देश भर में जबरदस्त माहौल बना हुआ है। रणबीर के फर्स्ट लुक टीजर के बाद कई लोगों ने फिल्म की तारीफ की है और एक्टर अरुण गोविल भी रणबीर के मुरीद हो गए हैं।
यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ी Ramayana में नहीं दिखेगा माता सीता का इतना बड़ा सीन, रणबीर की फिल्म में राम-रावण युद्ध की नई गाथा?
अरुण गोविल (Arun Govil) ने कहा है कि रणबीर कपूर श्रीराम के रोल में काफी जंच रहे हैं। अरुण गोविल ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा कि,
'जहां तक रणबीर की बात है, तो मेरा मानना है कि वह एक बेहतरीन एक्टर हैं। वह बहुत मेहनत करते हैं। असल में वह बहुत संस्कारी बच्चे हैं, मैंने कई बार यह नोटिस किया है। इसलिए मुझे पूरा भरोसा है कि वह अपना बेस्ट देने की पूरी कोशिश करेंगे।'
रामायण में दशरथ बन रहे हैं अरुण गोविल
आपको बता दें कि रणबीर कपूर की रामायण में अरुण गोविल भी अहम किरदार में है। फिल्म में अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे हैं। मतलब फिल्म में रणबीर (Ranbir Kapoor) के पिता के रूप में अरुण गोविल नजर आएंगे। वैसे इसे इत्तेफाक ही कहा जाए कि कभी खुद टीवी पर अरुण गोविल राम बने थे।
रामानंदर सागर की रामायण में अरुण गोविल ने श्रीराम का किरदार निभाया था और इसके बाद ही वो 'सिनेमा के राम' बने और घर-घर में उन्होंने अपनी पहचान बनाई। इस किरदार के बाद तो लोगों ने उन्हें पूजा तक है और अब 'रामायण' में वो राजा दशरथ के किरदार में दिखेंगे और इसकी झलक हमें टीजर में भी नजर आई।
आपको बता दें कि, 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, रॉकिंग स्टार यश रावण के रूप में, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे। फिलहाल इस फिल्म की तैयारी जोर शोर से चल रही है। फिल्म का फर्स्ट पार्ट इसी साल दीवाली 2026 को रिलीज हो रहा है और अगला पार्ट अगले साल 2027 में दीवाली पर आएगा।