Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    4000 करोड़ की Ramayana पर दर्शकों का रिस्पॉन्स देख नमित मल्होत्रा ​​ने तोड़ी चुप्पी, लोगों को दिलाया ये भरोसा

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 08:51 PM (IST)

    Ramayana Part 1 का टीजर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और दर्शक इस पर मिक्स रिएक्शन दे रहे हैं। अब फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इस पर रिएक्ट किया ...और पढ़ें

    रामायण के टीजर की सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना

    रामायण के टीजर की सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर की Ramayana का मोस्ट अवेटेड टीजर हाल ही में रिलीज हुआ और रिलीज होते ही इसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। देखा जाए तो टीजर को दर्शकों की तरफ से मिक्स रिएक्शन मिल रहा है। एक तरफ जहां लोग यश के रावण लुक की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कई दर्शक रणबीर के राम लुक से संतुष्ट नहीं है।

    सोशल मीडिया पर टीजर को मिला ऐसा रिएक्शन

    कई लोग ऐसे भी है जिन्हें टीजर में AI के इस्तेमाल की आशंका हुई और वीएफएक्स पर सवाल उठाए जा रहे हैं। नितेश तिवारी डायरेक्टेड यह फिल्म 4000 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनाई जा रही है और इसीलिए दर्शकों को फिल्म से बड़ी उम्मीदें हैं इसीलिए टीजर को लेकर इस पर मिक्स रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- AI से बना Ramayana का अयोध्या सीन? रणबीर कपूर के वायरल एंट्री शॉट पर को-एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

    नमित मल्होत्रा ने दिया रिएक्शन

    अब सोशल मीडिया पर चल रहे इस मिक्स रिएक्शन पर फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) ने चुप्पी तोड़ते हुए अपना रिएक्शन दिया है। Namit ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'पिछले दिनों में रामायण को मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स पर मुझे बहुत खुशी है। देखा कि कैसे हमारे राम ने दुनियाभर के दिल जीते हं। इस प्रोजेक्ट के लिए कई बेहतरीन कलाकार काम कर रहे हैं, जिसकी मैं बहुत सराहना करता हूं। हम बहुत ही ध्यान से सुन रहे हैं और पूरी कोशिश कर रहे हैं इसे बेहतर करने की। ये हमारी रामायण है और यह एक बड़ी जिम्मेदारी है पूरे भारत को गर्व महसूस कराने की। जो अब तक आपने देखा वो बस शुरुआत है हम हमारे कल्चर और इतिहास को दीवाली पर बड़े पर्दे पर सेलिब्रेट करने के लिए उत्साहित हैं'।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)


    रामायण के बारे में

    रामायण में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) राम के अवतार में नजर आ रहे हैं वहीं साई पल्लवी (Sai Pallavi) ने सीता और यश (Yash) ने रावण का किरदार प्ले किया है। इनके साथ ही अरुण गोविल, राजा दशरथ का, सनी देओल (Sunny Deol) हनुमान का और रवि दुबे, लक्ष्मण का किरदार प्ले कर रहे हैं। रामायण (Ramayana) दो पार्ट में रिलीज होगी, पहले पार्ट दीवाली 2026 पर और दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज होगा।

    यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ी Ramayana में नहीं दिखेगा माता सीता का इतना बड़ा सीन, रणबीर की फिल्म में राम-रावण युद्ध की नई गाथा?

    खबरें और भी