जूता चुराई रस्म में हाथापाई पर उतरे Aryan Khan? शाह रुख के लाडले की धमा चौकड़ी इंटरनेट पर वायरल
आर्यन खान ने हाल ही में दोस्त की शादी में 'जूता चुराई' की रस्म को एक वॉर फील्ड में बदल दिया। उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस शॉक् ...और पढ़ें

जूता चुराई रस्म से आर्यन खान का वीडियो वायरल/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस पूरी तरह से हैरान हैं।
इस बार उनके सुर्खियों में आने का कारण कोई प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि 'जूता चुराई' की रस्म है, जिसे उन्होंने एक मजेदार वॉर में बदल दिया। इस वीडियो में किंग खान के लाडले का यह चुलबुला साइड देखकर फैंस को काफी मजा आ रहा है। आखिर क्या है यह पूरा मामला और आर्यन खान ने दोस्त की शादी में कैसे मचाया धमाल, आइए नीचे विस्तार से पढ़ते हैं:
जूता बचाने के चक्कर में गिरते-गिरते बचे आर्यन
हाल ही में आर्यन खान अपने बेस्ट फ्रेंड माहिर मेहता की शादी अटेंड करने के लिए पहुंचे थे। इस शादी की 'जूता चुराई' रस्म का वीडियो वेडिंग प्लानर ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, "जब दूल्हे का बेस्ट फ्रेंड बॉलीवुड का 'बैड ब्वॉय' हो... जूतों की चोरी, मजेदार मोलभाव और हर कॉर्नर से आती वह हंसी- यह सिर्फ जूता चुराई की रस्म नहीं थी, बल्कि टोटल धमाल था।"
इस मजेदार वीडियो में आर्यन खान के हाथ में पहले एक जूता नजर आता है और उसके बाद वह दूसरा जूता दुल्हन के कजिन्स के हाथ से छीनते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस छीना-झपटी के दौरान शाहरुख के लाडले बेटे गिरते-गिरते भी बचे, लेकिन उन्होंने दूल्हे के जूते अपने हाथ से किसी को नहीं लेने दिए। वीडियो के अंत में वह जूते लेकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- आर्यन खान ड्रग्स केस: समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान से रिश्वत मांगने से किया इनकार
Aryan Khan 🔥💥
— POSITIVE FAN (@POSITIVEFANN) April 22, 2026
What is really happening here man 😭😂 pic.twitter.com/jz1uaP55bX
आर्यन का ये देसी रूप देखकर हैरान हुए यूजर्स
आर्यन खान का ये मस्ती भरा साइड देखकर फैंस के चेहरे खिल उठे हैं। आमतौर पर शांत रहने वाले आर्यन का यह चुलबुला अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "यहां पर हो क्या रहा है... मुझे लगा कि जूता चुराई में आज कोई बड़ा लफड़ा हो ही जाएगा।"वहीं, दूसरे यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, "ये एक रस्म है... आर्यन सच में हमारा पूरा देसी ब्वॉय है।"
खबरें और भी
एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह जूता चुराई कम और रेसलिंग मैच ज्यादा लग रहा है।" एक और यूजर तो यह यकीन ही नहीं कर पाया कि वीडियो में नजर आ रहा शख्स किंग खान का बड़ा बेटा ही है। उसने हैरानी जताते हुए लिखा, "ये आर्यन है क्या... कितना बदल गया है यार, ये और भी क्यूट लगने लगा है।" आपको बता दें कि बैड्स ऑफ बॉलीवुड के बाद आर्यन के अगले प्रोजेक्ट का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।