Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    निधन के बीच Asha Bhosle की दीदी Lata Mangeshkar के साथ वायरल हुई बचपन की फोटो, फैंस हो रहे इमोशनल

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 12:41 PM (IST)

    Asha Bhosle Lata Mangeshkar Photo: 92 साल की आशा भोसले अस्पताल में भर्ती हैं। इस बीच लता मंगेशकर के साथ उनकी फोटो वायरल हो रही है। ...और पढ़ें

    आशा भोसले और लता मंगेशकर की पुरानी फोटो वायरल। फोटो क्रेडिट- एक्स

    आशा भोसले और लता मंगेशकर की पुरानी फोटो वायरल। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) की तबीयत ठीक नहीं है। शनिवार को गायिका को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    आशा भोसले की तबीयत बिगड़ने की खबर जैसे ही सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस अपनी चिंता व्यक्त करने लगे। फैंस आशा के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इस बीच इंटरनेट पर दिवंगत गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के साथ आशा भोसले की फोटो वायरल हो रही है।

    वायरल हो रही लता और आशा की फोटो

    दिवंगत गायिका लता मंगेशकर, आशा भोसले की बड़ी बहन हैं। दोनों ही बहनों ने म्यूजिक इंडस्ट्री पर राज किया है। दोनों बहनें एक-दूसरे के काफी करीब भी थीं। आशा अक्सर अपनी दीदी के साथ तस्वीरें या पुरानी यादें साझा करती रहती हैं। उन्होंने अपनी दीदी के साथ अपनी बचपन की फोटो शेयर की थी जो अब वायरल हो रही है।

    चार साल पहले आशा भोसले को आई थी दीदी की याद

    दरअसल, चार साल पहले यानी 6 फरवरी 2022 को आशा भोसले ने दीदी के साथ बचपन की तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो के साथ आशा ने कैप्शन में लिखा था, "बचपन के दिन भी क्या दिन थे। दीदी और मैं।" अब यह तस्वीर फैंस सोशल मीडिया पर फिर से शेयर कर रहे हैं।

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Asha Bhosle (@asha.bhosle)

    बता दें कि 'स्वर कोकिला' कही जाने वालीं दिग्गज गायिका लता मंगेशकर का 6 फरवरी 2022 को 92 साल की उम्र में ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था। लता मंगेशकर के निधन के बाद आशा भोसले पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था।

    यह भी पढ़ें- एक गाने के लिए Asha Bhosle और Mohammed Rafi पर लगी थी 500 रुपये की शर्त, गाते-गाते हांफने लगी थीं गायिका

    खबरें और भी

    आशा भोसले की हेल्थ अपडेट

    बात करें आशा भोसले की तो गायिका को थकावट और चेस्ट इन्फेक्शन के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीती रात को आशा की पोती जनाई भोसले ने एक पोस्ट के जरिए दादी की हेल्थ अपडेट दी थी। उन्होंने कहा था कि उनकी दादी का इलाज चल रहा है और उम्मीद कर रही हैं कि सब ठीक होगा।

    यह भी पढ़ें- Asha Bhosle की तबीयत बिगड़ने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया रिएक्ट, कहा- 'यह सुनकर बहुत चिंता हुई...'