जब Asha Parekh ने अपने एक फैन को भिजवाया था जेल, पड़ोसियों को दिखाई छुरी; जुनून में इस हद तक पहुंचा शख्स
दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे एक जुनूनी चीनी फैन उनके घर के बाहर डेरा डाले हुए था और उनसे शादी करना चाहता था।
-1783264551744_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आशा पारेख (Asha Parekh) ने 60 और 70 के दशक में हिंदी सिनेमा पर राज किया। एक्ट्रेस की गिनती सिनेमा की खूबसूरत और टैलेटेड एक्ट्रेसेज में होती थी। यही वजह है कि उनकी आज भी तगड़ी फैन फॉलोविंग है।
लेकिन इस प्यार और मोहब्बत के बीच कई बार आपके फैन कुछ ऐसा कर देते हैं जिसकी वजह से एक्टर को कई बार परेशानी भी हो जाती है। साल 2017 में फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में आशा पारेश ने ऐसे ही एक मामले पर बात की थी जिसकी वजह से वो काफी डर गई थीं।
यह भी पढ़ें- 65 सालों से प्यार की परिभाषा बयां कर रहा Asha Parekh का ये सॉन्ग, कल्ट गाना इंस्टाग्राम पर बना रील्स का अड्डा
फैन ने डाला आशा के घर के सामने डेरा
आशा पारेख ने कहा था, 'मेरे घर के बाहर एक चीनी आदमी आकर रहने लगा। वो हमेशा उनके आने-जाने और रोजाना के काम पर नजर रखने लगा। उससे बचने के लिए मैं अपनी कार में छुपकर निकला करती थी। पड़ोसियों ने जब उसे वहां से जाने के लिए कहा तो उसने उन्हें छुरी निकालकर दिखाई और कहा कि मैं तुम्हें मार दूंगा, मैं आशा से शादी करना चाहता हूं।'
-1783264786962.jpg)
एक्ट्रेस ने भिजवाया जेल
आशा पारेख उस फैन का जुनून देख हैरान थीं। उन्हें अपने ही घर में डर लगने लगा था और समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें। जब कोई रास्ता नहीं दिखा तो आशा पारेख ने मुंबई के तत्कालीन पुलिस कमिश्नर को फोन किया और फैन को जेल में डलवा दिया। इस बारे में एक्ट्रेस ने कहा था, 'मैंने पुलिस कमिश्नर को फोन किया। उन्होंने उसे जेल में डाल दिया। उसने मुझे जेल से लेटर लिखा कि मुझे जेल में डाला है। मुझे बाहर निकालो। अब भई मैंने तो आपको अंदर डाला है। तो मैं बाहर कहां से निकालूं तुमको।' कपिल शर्मा के शो में आशा ने पूरा किस्सा सुनाया था।

इन फिल्मों में किया था काम
आशा पारेख ने अपनी जिंदगी में फिल्ममेकर नासिर हुसैन से मोहब्बत की लेकिन कभी शादी नहीं की। वह ताउम्र कुंवारी रहीं। साल 2020 में उन्हें अपने काम के लिए दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। अपने दशकों लंबे करियर में आशा पारेख ने 'फिर वही दिल लाया हूं', 'जब प्यार किसी से होता है', 'तीसरी मंजिल', 'बहारों के सपने', 'प्यार का मौसम' और 'कारवां' जैसी कई फिल्मों में काम किया।
