Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    32 साल पहले Sonu Nigam ने गाया था मोहम्मद रफी का कल्ट सैड सॉन्ग, दर्द भरी आवाज से कर दिया था अमर

    Updated: Tue, 09 Jun 2026 04:25 PM (IST)

    सिंगर सोनू निगम ने 32 साल पहले दिग्गज फनकार मोहम्मद रफी के एक कल्ट सैड सॉन्ग को अपनी आवाज में गाया था। ...और पढ़ें

    गायक सोनू निगम (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    गायक सोनू निगम (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. कल्ट है मोहम्मद रफी का ये सैड सॉन्ग

    2. सोनू निगम ने अपनी आवाज में किया रीक्रिएट

    3. इस दिग्गज अभिनेता पर फिल्माया गया था गीत

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोहम्मद रफी सिनेमा जगत के उन दिग्गज गायकों में शुमार थे, जिन्होंने अपनी दर्द भरी आवाज से सैड सॉन्ग्स की परिभाषा को बदल कर रख दिया था। उनके दर्द भरे गीतों को आज भी खूब सुना जाता है और तमाम सिंगर्स  उनके गानों को रीक्रिएट भी करते नजर आते हैं। 

    32 साल पहल गायक सोनू निगम (Sonu Nigam) ने भी रफी साहब का एक क्लट सैड सॉन्ग अपनी आवाज में गाया था, जिसे श्रोताओं ने काफी सराहा था। आइए जानते हैं कि वह कौन सा गीत था। 

    सोनू निगम ने गाया था रफी साहब का ये सॉन्ग

    मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) बॉलीवुड के इतने बड़े सिंगर्स थे कि उन्हें फिल्म कलाकारों के अलावा बाकी अन्य गायकों से काफी इज्जत और सम्मान मिलता है। सोनू निगम भी रफी साहब के काफी बड़े प्रशंसक हैं और कई मौके पर उन्होंने ये साबित किया है कि रफी के गानों का गाना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

    यह भी पढ़ें- Sonu Nigam के पिता ने गाया था सदी का सबसे दर्द भरा गीत, 22 सालों से कालजयी बना है सैड सॉन्ग

    sonunigamrafisong

    साल 1994 में सोनू ने मोहम्मद रफी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके लिए रफी की यादें म्यूजिक एल्बम लॉन्च की, जिसके वॉल्यूम 16 में सोनू निगम ने रफी साहब का सबसे दर्द भरा गीत दोबारा गाया था। उस गाने के बोल थे- मेरे दुश्मन तो मेरी दोस्ती को तरसे... (Mere Dushman Tu Meri Dosti)।

    mere dushman tu meri dosti ko tarse song

    ये गाना ओरिजनली मोहम्मद रफी ने साल 1966 में आई अभिनेता धर्मेंद्र और अभिनेत्री आशा पारेख की फिल्म आए दिन बहार (Aaye Din Bahar Ke) के लिए गाया था। जिस तरह से रफी ने इस सैड सॉन्ग में अपनी दर्द भरी आवाज से जान फूंकी थी, ठीक वही कारनामा सोनू ने भी दोहराया था और इस तरह से ये सैड सॉन्ग कालयजी बना। आज भी इस गीत को रफी और सोनू, दोनों वर्जन में फैंस सुनना पसंद करते हैं।

    खबरें और भी

    रफी साहब के फैन हैं सोनू निगम

    सोनू निगम मोहम्मद रफी के कितने बड़े फैन हैं, ये बात किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने रफी साहब के नक्शेकदम पर चलते हुए हर किस्म के गीतों को गाया है। कई सिंगिंग शोज और मीडिया इंटरव्यूज में सोनू ने ये खुलासा किया है कि उनकी गायिकी का सबसे बड़ा कारण मोहम्मद रफी थे, जिनको आइडल मानकर उन्होंने सिंगिंग शुरू की। 

    यह भी पढ़ें- 23 साल पहले आए गाने ने तोड़े थे रिकॉर्ड, Sonu Nigam का ये कल्ट सॉन्ग जिंदगी से हारे इंसान का हैे बड़ा सहारा