विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बॉलीवुड आया आगे, Salman Khan बना रहे हैं 'आशियाना'; अनुपम खेर ने डोनेट किए 5 लाख

Published: Fri, 07 Aug 2026 09:24 PM (IST)

असम में बाढ़ की वजह से इस वक्त बहुत ही बुरे हालात हैं। अब विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित हुए असम ...और पढ़ें

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया बॉलीवुड/ फोटो- Instagram

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया बॉलीवुड/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। असम में इस वक्त हालात बेहद खराब हैं। वहां पर बाढ़ की वजह से लाखों लोगों की जिंदगी प्रभावित हुई है और कईयों की जान चली गई है। इस विनाशकारी संकट के समय में बॉलीवुड सितारों ने असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है।

कई सितारे राहत कार्यों में मदद करने के लिए आगे आए हैं, तो वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जो सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके बाढ़ से प्रभावित हुए जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंचाने की अपील कर रहे हैं। अब तक कौन-कौन से सितारे असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं, नीचे पढ़ें डिटेल्स।

अनुपम खेर ने डोनेट किए 5 लाख रुपये

अनुपम खेर ने विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित हुए परिवारों को अपना समर्थन देते हुए असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये डोनेट किए हैं। एक्टर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और कहा, "दोस्तों, इस विनाशकारी बाढ़ की तस्वीरें देखकर मुझे अंदर से बहुत दुख हो रहा है। जो दृश्य हम सोशल मीडिया और टीवी पर देख रहे हैं, उन्हें शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है। कई लोगों ने अपने परिजनों को खो दिया, तो कई लोगों ने अपना घर खो दिया। कई बच्चे और बुजुर्ग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। जो चीज सबसे ज्यादा दर्द मुझे दे रही है, वे वे जानवर हैं जो इस बाढ़ की वजह से संघर्ष कर रहे हैं।"

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

'तन्वी द ग्रेट' एक्टर ने आगे लिखा, "जब प्रकृति अपना रौद्र रूप दिखाती है, तब हमें यह एहसास होता है कि हम कितने पावरलेस हैं। असम की स्थिति देखकर मुझे कुछ ऐसा ही महसूस हो रहा है, जहां हम यह सोच रहे हैं कि ऐसे कठिन समय में हम क्या कर सकते हैं? फिर यह एहसास होता है कि अगर हम सब मिलकर अपनी क्षमता अनुसार मदद के लिए आगे आएं, तो शायद जिंदगी आसान हो जाए।

इससे एक बच्चे में आशा जग सकती है और एक मां में शक्ति बढ़ सकती है कि वह अकेली नहीं है। मैं असम में हालात ठीक हो जाएं, यह प्रार्थना कर रहा हूं और उनकी मदद की पूरी कोशिश कर रहा हूं। यदि मुमकिन हो तो मैं आप सबसे गुजारिश करता हूं कि राहत कार्यों में अपना योगदान दें। सहायता का मूल्य पैसों से नहीं, बल्कि इरादों से होता है।"

सलमान खान और रणदीप हुड्डा सहित इन सितारों ने भी की मदद

अनुपम खेर के अलावा सलमान खान ने भी अपने फाउंडेशन के जरिए एक मल्टी-फेज अभियान शुरू किया है, जहां एक्टर अपने लोकल फैन क्लब के साथ मिलकर असम के बाढ़ पीड़ितों तक मदद पहुंचा रहे हैं। पीटीसी पंजाबी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान ने 'ग्लोबल सिख्स' के साथ मिलकर एक नया प्रोजेक्ट 'आशियाना' शुरू किया, जिससे वह असम में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचा सकें। 'आशियाना' का मकसद उन लोगों को एक सुरक्षित जगह प्रदान करना है, जो इस बाढ़ में अपना घर खो चुके हैं।

_ - 2026-08-07T212043.503

इसके अलावा रणदीप हुड्डा, असम में आई भीषण बाढ़ के संकट में खुद वहां पहुंचकर लोगों की मदद और राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। वह एक एनजीओ के साथ मिलकर जरूरतमंदों तक सामान पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा कार्तिक आर्यन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये डोनेट किए हैं। इसके साथ ही आमिर खान, भूमि पेडनेकर, आयुष्मान खुराना, अर्जुन कपूर, रोहित शेट्टी, सोनू निगम, भूषण कुमार जैसे सितारों ने भी असम बाढ़ पीड़ितों की मदद की।

यह भी पढ़ें- क्यों 50 साल की उम्र में भी कुंवारी हैं Saif Ali Khan की बहन सबा, बोलीं - '19 साल की उम्र में मेरी शादी लगभग...'

यह भी पढ़ें- 68 साल पुराना Lata का गाना जिस पर छिड़ा था 'संग्राम', 'स्वर कोकिला' ने एस डी बर्मन से 4 साल नहीं की थी बात