विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्यों 50 साल की उम्र में भी कुंवारी हैं Saif Ali Khan की बहन सबा, बोलीं - '19 साल की उम्र में मेरी शादी लगभग...'

Published: Thu, 06 Aug 2026 07:53 PM (IST)

सैफ अली खान की बहन सबा अली खान ने 50 साल की उम्र में भी अविवाहित रहने का कारण बताया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सबा अली खान ने अविवाहित रहने का कारण बताया

  2. 19 साल की उम्र में शादी लगभग तय हो गई थी

  3. पिता मंसूर अली खान पटौदी जैसा जीवनसाथी नहीं मिला

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और सोहा अली खान (Soha Ali Khan) की बड़ी बहन सबा अली खान (Saba) ने 50 साल की उम्र में भी कुंवारी हैं। वहीं उनके दोनों भाई बहन सोहा अली खान और सैफ अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं।

अब फाइनली सबा ने इस पर चुप्पी तोड़ी है और बताया कि उन्होंने आज तक शादी क्यों नहीं की। नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी के हालिया व्लॉग में बात करते हुए सबा ने बताया कि उनका कभी कोई ब्वॉयफ्रेंड भी नहीं रहा।

19 साल की उम्र में हो गई थी शादी?

उन्होंने कहा, 'मेरा कोई पहला ब्वॉयफ्रेंड नहीं था। 18 या 19 साल की उम्र से ही शादी के लिए मुझे कई लोगों से मिलवाया गया, लेकिन मैंने उनमें से किसी से भी शादी नहीं की। हालांकि, 19 साल की उम्र में कोलकाता में एक व्यक्ति से मेरी मुलाकात हुई थी और लगभग मेरी शादी उनसे हो ही गई थी। लेकिन बात बन नहीं पाई। मैं असल में इसके लिए तैयार नहीं थी।'

Saba

सबा ने की अपने पिता की तारीफ

सबा ने कहा कि हालांकि उम्र बढ़ने के बाद भी वह शादी के विचार के लिए तैयार थीं लेकिन उन्हें ऐसा कोई मिला नहीं। सबा बोलीं, 'मुझे बस कोई ऐसा व्यक्ति नहीं मिला जो सच में मेरे साथ मेल खाता हो। और सच कहूं तो, अब्बा जैसे पिता के बाद... वह वाकई बहुत कमाल के इंसान थे। ऐसा नहीं है कि आप बिल्कुल अपने पिता जैसा ही कोई व्यक्ति ढूंढ रही होती हैं, लेकिन आखिर पिता तो पिता ही होते हैं।'

WhatsApp Image 2026-08-06 at 7.51.22 PM

सबा ने अभी तक क्यों नहीं की शादी?

इस इंटरव्यू में सबा ने अपने स्वर्गीय पिता, मंसूर अली खान पटौदी के बारे में भी बात की और बताया कि उनसे उन्हें क्या मिला। एक्ट्रेस बोलीं, 'वे बहुत करिश्माई, विनम्र और जिम्मेदार इंसान थे। उन्होंने मुझे आत्मनिर्भर बनना भी सिखाया। तापसी पन्नू ने एक बार कहा था, 'मुझे किसी लड़के की नहीं, बल्कि एक मर्द की जरूरत है।' मुझे उनकी यह बात बहुत सही लगी। और मुझे बस वैसा इंसान नहीं मिल पाया।'

सबा, मशहूर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी की सबसे बड़ी बेटी हैं।

यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor की ये सुपरहिट फिल्म करने वाले थे Saif Ali Khan, 'लव आज कल' के लिए ठुकराया था इम्तियाज अली का ऑफर

यह भी पढ़ें- Haiwaan के लिए अक्षय कुमार नहीं थे पहली पसंद, इन दो एक्टर्स को 'विलेन' बनाना चाहते थे प्रियदर्शन