Ranbir Kapoor की ये सुपरहिट फिल्म करने वाले थे Saif Ali Khan, 'लव आज कल' के लिए ठुकराया था इम्तियाज अली का ऑफर
सैफ अली खान (Saif Ali Khan) कभी रणबीर कपूर की कल्ट फिल्म में उनकी जगह लीड रोल निभाने वाले थे। मगर उन्होंने फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया। ...और पढ़ें

सैफ अली खान थे रणबीर कपूर की फिल्म की पहली च्वॉइस। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) से लेकर सलमान खान (Salman Khan), अक्षय कुमार, अजय देवगन, आमिर खान लगभग सभी बड़े कलाकार अभिनय के साथ-साथ अपनी फिल्में प्रोड्यूस भी कर रहे थे।
अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'लव आज कल' (Love Aaj Kal) से प्रोडक्शन में कदम रखा था। सैफ ने बताया कि इस फिल्म के लिए उन्होंने इम्तियाज की वो फिल्म ठुकरा दी जो बाद में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के खाते में गई।
लोगों ने प्रोड्यूसर बनने से किया था मना
सैफ बताते हैं, "उस समय इरोस इंटरनेशनल के चेयरमैन किशोर लुल्ला ढेर सारे पैसों के साथ मुंबई आए थे और फिल्मों में निवेश कर रहे थे। कहा कि आपके पास कहानियां हैं व आपके नाम भी मार्केट में बिकते हैं। आप लोग खुद क्यों नहीं प्रोड्यूस करते हैं। उनकी बातों से मुझे प्रेरणा मिली। जबकि कई वरिष्ठ लोगों ने मुझे फिल्में प्रोड्यूस करने से मना किया था।"
इसलिए फिल्म प्रोडक्शन का काम किया शुरू
सैफ अली खान ने आगे बताया, "फिर मैंने सोचा कि मैं जैसे रोल करना चाहता हूं, वो मुझे कभी नहीं मिलने वाले हैं। चार-पांच अच्छे अभिनेता और निर्देशक थे, जो एक दूसरे के साथ काम करते थे। तब मैंने फिल्म प्रोड्यूस करने का निर्णय लिया।"
सैफ ने ठुकराई थी रॉकस्टार
सैफ अली खान ने बताया कि उन्हें पहले 'रॉकस्टार' ऑफर हुई थी। बकौल अभिनेता, "करीना ने बताया कि मैं इम्तियाज अली के साथ फिल्म 'जब वी मेट' कर रही हूं। आपको उनसे मिलना चाहिए । मैं उनसे मिला, तो उन्होंने मुझे 'रॉकस्टार' समेत कुछ फिल्में ऑफर कीं। तब मैंने सोचा कि 'लव आज कल' ही सही फिल्म होगी।"
खबरें और भी
रणबीर के करियर की बेहतरीन फिल्म
सैफ अली खान के ठुकराने के बाद इम्तियाज अली की फिल्म रणबीर कपूर के पास गई और उन्होंने इस किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया कि फिल्म हिट होने के साथ-साथ कल्ट भी बन गई। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में नरगिस फाखरी थीं। बता दें कि 'लव आज कल' का निर्देशन भी इम्तियाज अली ने ही किया था।