Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    68 साल पुराना Lata का गाना जिस पर छिड़ा था 'संग्राम', 'स्वर कोकिला' ने एस डी बर्मन से 4 साल नहीं की थी बात

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 06:21 PM (IST)

    लता मंगेशकर और एसडी बर्मन के बीच 1957 में एक गाने की रिकॉर्डिंग को लेकर मतभेद हो गया था, जिसके चलते उन्होंने चार साल तक बात नहीं की। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) और एसडी बर्मन (S.D Burman) की गिनती हिंदी सिनेमा के लीजेंड्स में की जाती है। एसडी बर्मन के लिए लता मंगेशकर ने पहली बार साल 1950 में फिल्म मशाल के लिए गाया था।

    फिल्म के गाने जबरदस्त हिट हुए और इस फिल्म की सफलता ने एसडी बर्मन को हमेशा-हमेशा के लिए मुंबई में रहने की एक उम्मीद दे दी थी। 1951 के बाद से फिर लता मंगेशकर ने एसडी बर्मन के लिए कई अनमोल गाने गाए। इनमें से कई सारे हिट हुए।

    मिस इंडिया के बाद से रिश्ते में आई दूरी

    ठंडी हवाएं लहरा के आएं, जाए तो जाए कहां, आने वाले रुक जा, निगाहें बिछा के बैठे हैं उनके कुछ यादगार और अमर गाने हैं। इसके बाद लता मंगेशकर ने उनके लिए 1957 में फिल्म 'मिस इंडिया' (Miss India) के लिए गाना गाया। लेकिन यहां तक आते-आते स्थिति वैसी नहीं थी।

    Lata (1)

    लता मंगेशकर को जाना था बाहर

    लता मंगेशकर और एसडी बर्मन के बीच मतभेद शुरू हो गया था। लता मंगेशकर ने अपने बायोग्राफर हरीश भिमानी और बाद में पत्रकार नसरीन मु्न्नी कबीर को इस बारे में बताया था। दरअसल हुआ क्या था कि 1957 के मध्य में लता मंगेशकर को किसी काम की वजह से देश से बाहर जाना था। उस दौरान फिल्म 'सितारों से आगे' (Sitaaron K Aage) का एक गाना 'पग ठुमक चलत बलखाए' (Pag Thumak Chalat Balkhaye)) अभी तक रिकॉर्ड नहीं हुआ था।

    खबरें और भी

    Song (21)

    इस गाने को वैजयंतीमाला पर फिल्माया गया है। संगीतकार जयदेव के अनुसार लता मंगेशकर ने कहा था कि वो जाने से पहले इसे रिकॉर्ड कर देंगी लेकिन बाद में वो डेट्स नहीं दे पाईं।

    कैसे हुई दोनों में दोस्ती?

    फिर एस डी बर्मन ने अपने सहायक जयदेव से पुछवाया कि क्या वो वापस आकर तुरंत इस गीत को गाएंगी? तो लता जी ने ऐसा भी कोई वादा नहीं किया। एस डी बर्मन को इस पर गुस्सा आ गया और फिर दोनों ने एक-दूसरे से कोई बात नहीं की। इसके बाद आया साल 1960 और फिल्म थी बंदिनी। इस फिल्म से दोनों के बीच सुलह हुई और दोनों ने साथ काम किया।

    लता ने इस फिल्म के लिए मोरा गोरा अंग लइले गाया। ये गाना जबरदस्त हिट हुआ और इतिहास में आज तक सदी के सबसे खूबसूरत गानों में इसका नाम दर्ज है।

    यह भी पढ़ें- पहले ठुकराया फिर अपनाया, 63 साल पुराना Lata Mangeshkar का वो 'अमर' गीत जिसने दिलाया था 'स्वर कोकिला' का दर्जा

    यह भी पढ़ें- जब बीच रिकॉर्डिंग के समय जज्बाती हो गए थे Mohammad Rafi, 62 साल पुराने गाने को गाते हुए खूब बहाए थे आंसू