यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Athiya Shetty और केएल राहुल को शादी के बाद मिला ₹50 करोड़ का घर, ऑडी, बीएमडब्ल्यू कार जैसे कई महंगे गिफ्ट
Athiya Shetty Wedding Gift आथिया शेट्टी को शादी में कई महंगे उपहार मिले है। उन्हें उनके पिता ने 50 करोड़ रुपये का घर गिफ्ट किया है। वहीं केएल राहुल को ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Athiya Shetty Wedding Gift: सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी ने क्रिकेटर केएल राहुल से 23 जनवरी को खंडाला में स्थित फार्म हाउस पर शादी की है। दोनों अपने परिवार और दोस्तों की उपस्थिति में शादी के बंधन में बंध गए। उन्हें कई लोगों ने बधाइयां दी है। इसके अलावा उन्हें कई महंगे उपहार भी मिले हैं। उन्हें यह उपहार उनके परिवार के लोगों, दोस्तों और रिश्तेदारों ने दिए है।
सुनील शेट्टी ने बेटी को एक अपार्टमेंट मुंबई में उपहार में दिया है
सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी को एक लग्जरियस अपार्टमेंट मुंबई में उपहार में दिया है, जिसकी कीमत ₹50 करोड़ बताई जा रही है। सलमान खान ने आथिया शेट्टी को 1.64 करोड़ रुपये की ऑडी कार उपहार में दी है। जैकी श्रॉफ सुनील शेट्टी के काफी अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने आथिया शेट्टी को ₹30 लाख की घड़ी में दी है। वहीं, अर्जुन कपूर ने आथिया शेट्टी को डेढ़ करोड़ रुपए का डायमंड का ब्रेसलेट दिया है। केएल राहुल के दोस्त विराट कोहली ने 2.17 करोड़ रुपये की बीएमडब्ल्यू कार उपहार में दी है।
यह भी पढ़ें: Paris Hilton ने सरोगेसी के माध्यम से दिया बेटे को जन्म, दिखाई झलक, फैंस ने कहा- बधाई हो
महेंद्र सिंह धोनी ने राहुल को कावासाकी निंजा बाइक उपहार में दी है
महेंद्र सिंह धोनी ने राहुल को कावासाकी निंजा बाइक उपहार में दी है, जिसकी कीमत ₹80 लाख रुपये है। केएल राहुल और आथिया शेट्टी अब मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन करने वाले हैं। इसमें उनके परिवार और दोस्तों के लोगों को बुलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Naatu Naatu के साथ होगा जैकलीन फर्नांडिस के गाने का कॉम्पिटिशन, ऑस्कर 2023 में मिला नॉमिनेशन
सुनील शेट्टी ने जानकारी दी हैं कि वेडिंग रिसेप्शन आईपीएल के बाद होगा
सुनील शेट्टी ने इसके पहले मीडिया को जानकारी दी की वेडिंग रिसेप्शन आईपीएल के बाद होगा। आथिया शेट्टी और केएल राहुल की दोस्ती बहुत पहले हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था और अब दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया है। सुनील शेट्टी बेटी के विवाह के बाद भावुक हो गए थे। उन्होंने शादी का काफी अच्छा इंतजाम किया था।
