Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Atif Aslam Video: आतिफ असलम को बीच में रोकना पड़ा अपना लाइव कॉन्सर्ट, पैसों को लेकर सिंगर ने फैन को लगाई डांट

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 26 Oct 2023 11:03 PM (IST)

    Atif Aslam Concert Video सिंगर आतिफ असलम (Atif Aslam) इन दिनों अमेरिका में है जहां वह अपना कॉन्सर्ट कर रहे हैं। ऐसे में वहां उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिस ...और पढ़ें

    सिंगर आतिफ असलम कॉन्सर्ट ( Photo x )
    सिंगर आतिफ असलम कॉन्सर्ट ( Photo x )

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Atif Aslam Concert Video: पाकिस्तान के फेमस सिंगर आतिफ असलम (Atif Aslam) ने भारत में भी कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है, जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया। ऐसे में अब सिंगर को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही हैं। दरअसल, आतिफ इन दिनों अमेरिका में अपना कॉन्सर्ट कर रहे थे, जिसे बीच में ही रोक दिया गया।

    आतिफ असलम ने बीच में रोका कॉन्सर्ट

    सिंगर आतिफ असलम (Atif Aslam) इन दिनों अमेरिका में है, जहां वह अपना कॉन्सर्ट कर रहे हैं। ऐसे में वहां उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके चलते उन्होंने लाखों लोगों की भीड़ में गाना बंद कर दिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देख सकते हैं कि सिंगर स्टेज पर परफॉर्म कर रहे है।

    यह भी पढ़ें- तीसरी बार पापा बने सिंगर Atif Aslam, बेबी की पहली तस्वीर शेयर नाम का किया खुलासा

    इस दौरान कुछ लोग उनपर नोटों की बारिश करते हैं और ये देखकर आतिफ कॉन्सर्ट रोक देते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने नोट उड़ाने वालों को  डांट भी लगाई। सिंगर ने कहा, मेरे दोस्त, मुझ पर पैसे बरसाने के बजाय, आप इसे दान कर सकते हैं। मैं जानता हूं कि आप अमीर हैं, लेकिन पैसे बरसाने को अपमानजनक माना जा सकता है।  

    आतिफ असलम ने पैसे फेंकने पर फैन को डांटा

    वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी-अपनी राय रख रहे हैं कोई इसे सही बता रहा है तो वहीं कोई सिंगर पर ही उंगली उठा रहा है। एक यूजर ने लिखा, बिल्कुल सही है, यहां तक कि शादी, खासकर बारात और डांस के दौरान भी पैसे फेंकना गलत है। दूसरे यूजर ने लिखा, मैं इससे सहमत हूं। पैसा नहीं फेंकना चाहिए भले ही आप कितने भी अमीर क्यों न हों।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Khushi Kapoor ओरहान अवात्रामणि के साथ दुबई में पार्टी करती आई नजर, आतिफ असलम का कॉन्सर्ट किया अटेंड

    आतिफ के सिंगिंग करियर को पूरे हुए 20 साल

    आतिफ असलम के सिंगिंग करियर को पूरे 20 साल हो चुके हैं। ऐसे में उन्होंने अमेरिका और यूरोप  में एक लाइव कॉन्सर्ट रखा था। सिंगर ने न सिर्फ पाकिस्तान की आवाम को अपना दीवाना बयाना भारत और विदेशों में भी उनके आवाज के लोग दीवान हैं। उन्होंने बॉलीवुड ओ मेरी लैला, दिल दियां गल्लां, वो लम्हे, तू जाने ना, पहली नजर में, तेरे संग यारा और जीना जीना जैसे गाने गाए हैं।