विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दर्शकों को घायल करेगी 'Udta Teer', नई रिलीज डेट का एलान; नवरात्रि में धूम मचाने आ रहे हैं आयुष्मान-सारा

Published: Tue, 11 Aug 2026 06:06 PM (IST)

फिल्म 'उड़ता तीर' (Udta Teer) की नई रिलीज डेट का एलान हो गया है, जिसमें आयुष्मान खुराना और सारा अली खान जासूसी कॉमेडी करते नजर आएंगे।

'उड़ता तीर' की नई रिलीड डेट का एलान

'उड़ता तीर' की नई रिलीड डेट का एलान

HighLights

  1. 'उड़ता तीर' की नई रिलीज डेट का एलान

  2. आयुष्मान खुराना और सारा अली खान आएंगे नजर

  3. कॉमेडी और फैमिली एंटरटेनर होगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। बीते दिनों से ही आयुष्मान की आने वाली फिल्म उड़ता तीर को लेकर खबरें आ रही हैं। फिल्म में आयुष्मान खुराना अभिनेत्री सारा अली खान के साथ नजर आएंगें। अब लीजिए इस फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है।

कब आएगी 'उड़ता तीर'?

अब जिस तरह से फिल्म का टाइटल है, उसी प्रकार फिल्म की कहानी है। फिल्म में आयुष्मान (Ayushmann khurrana) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की जोड़ी दूसरी बार पर्दे पर नजर आएगी। इससे पहले दोनों ने ही फिल्म पति पत्नी और वो दो में काम किया है। अब दोनों उड़ता तीर में दिखने वाले हैं।

फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर अबतक सस्पेंस बना हुआ था लेकिन अब खुलासा हो गया है कि फिल्म आखिरकार सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी। फिल्म उड़ता तीर 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। जी हां, हाल ही में मेकर्स द्वारा ये खुलासा किया गया है कि फिल्म अक्टूबर के महीने में रिलीज होगी यानि नवरात्रि से ठीक दो दिन पहले फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे देगी।

Ayushman sara

क्या है फिल्म की कहानी?

आपको बता दें कि 'उड़ता तीर' (Udta Teer) की कहानी एक कॉमेडी और फैमिली एंटरटेनर होगी। फिल्म कॉमेडी, अफरा-तफरी और एक मनोरंजक पारिवारिक कहानी का संगम देखने को मिलेगा। इस फिल्म के जरिए आयुष्मान एक बार फिर कॉमेडी-एंटरटेनर जॉनर में वापसी कर रहे हैं।

इसकी शूटिंग मुंबई और दिल्ली में हुई। पहले फिल्म को सितंबर में रिलीज किया जाना था, लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया है। वैसे भी अक्टूबर में जब उड़ता तीर रिलीज होगी, तो उस दौरान कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। ऐसे में मेकर्स को इसका अच्छा फायदा मिल सकता है।

फिल्म को आकाश ए. कौशिक डायरेक्ट कर रहे हैं और निर्देशक के तौर पर यह उनकी पहली फिल्म है, जिसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। फिल्म को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन ने मिलकर बनाया है। अब देखते हैं कि ये उड़ता तीर दर्शकों को घायल कर पाता है या नहीं।

यह भी पढ़ें- स्पाई कॉमेडी लेकर आ रहे Ayushmann Khurrana और सारा अली खान, कब रिलीज होगी 'उड़ता तीर'?

यह भी पढ़ें- श्रद्धा कपूर की Eetha हुई पोस्टपोन, Toxic से नहीं लेगी टक्कर; कब रिलीज होगी बायोग्राफिकल ड्रामा?