Udta Teer: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के बीच लटके Ayushmann Khurrana, स्पाई कॉमेडी 'उड़ता तीर' का फर्स्ट लुक आउट
अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म उड़ता तीर का फर्स्ट लुक सामने आ गया है।

उड़ता तीर फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
सामने आया उड़ता तीर का पोस्टर
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म
इस दिन थिएटर्स में रिलीज होगी उड़ता तीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय से निर्माता करण जौहर की अपकमिंग फिल्म उड़ता तीर (Udta Teer) का नाम सिनेमा जगत में चर्चा में बना हुआ है। अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री सारा अली खान स्टारर उड़ता तीर एक कॉमेडी स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसका अंदाजा आप इस मूवी के फर्स्ट लुक पोस्टर को देखकर आसानी से लगा सकते हैं।
बुधवार को मेकर्स की तरफ से आयुष्मान की उड़ता तीर का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। साथ ही इस फिल्म की रिलीज डेट की भी जानकारी दी गई है। आइए इस मामले को डिटेल्स में जानते हैं-
सामने आया उड़ता तीर का पोस्टर
पति पत्नी और वो दो की असफलता के बाद आयुष्मान खुराना फिल्म उड़ता तीर के जरिए बडे़ पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बीते दिनों से इस मूवी को लेकर आयुष्मान और सारा अली खान का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। अब मेकर्स की तरफ से उड़ता तीर की पहली झलक पोस्टर के रूप में सोशल मीडिया पर शेयर की गई है।
यह भी पढ़ें- दर्शकों को घायल करेगी 'Udta Teer', नई रिलीज डेट का एलान; नवरात्रि में धूम मचाने आ रहे हैं आयुष्मान-सारा

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर आयुष्मान खुराना स्टारर उड़ता तीर का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। जिसे देखकर ये कहा जा सकता है कि ये एक स्पाई कॉमेडी मूवी होगी, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन का एक अलग पहलू पेश किया जाएगा। पोस्टर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आयुष्मान खुराना फिल्म में एक स्पाई एजेंट के रोल में नजर आएंगे।
AYUSHMANN KHURRANA - SARA ALI KHAN: 'UDTA TEER' FIRST POSTER OUT – 9 OCT 2026 RELEASE... Looks interesting... Dharma Productions and Sikhya Entertainment reunite for their fourth collaboration – after #Kill, #GyaarahGyaarah, and #TheLunchbox – with #UdtaTeer.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 9, 2026
The makers have… pic.twitter.com/pwLrGCAXkA
इसके साथ ही उड़ता तीर की रिलीज डेट की भी पुष्टि की गई है, जिसके आधार पर 9 अक्टूबर 2026 को इस मूवी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। मालूम हो कि उड़ता तीर का डायरेक्शन आकाश कौशिक कर रहे हैं, जबकि करण जौहर, आदार पूनावाला और अपूर्वा मेहता के इसके मुख्य निर्माता हैं।
आयुष्मान के लिए बेहद जरूरी उड़ता तीर
बतौर अभिनेता आयुष्मान खुराना के लिए बॉक्स ऑफिस पर समय काफी खराब गुजरा है। उनकी पिछली दो फिल्में थामा और पति पत्नी और वो दो कमर्शियल तौर पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। ऐसे में अब उड़ता तीर से उन्हें काफी उम्मीदें रहेंगी।
