विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Baaghi 4 X Review: 'एनिमल' की बाप है 'बागी 4', फर्स्ट शो देखकर निकले दर्शकों ने किया पास या फेल?

Published: Fri, 05 Sep 2025 12:32 PM (IST)

टाइगर श्रॉफ के करियर की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी फिल्म बागी-4 फाइनली सिनेमाघरों में आ चुकी है। ये फिल्म 5 सितंबर ...और पढ़ें

बागी 4 को पर दर्शकों ने सुनाया अपना फैसला/ फोटो- X Account
बागी 4 को पर दर्शकों ने सुनाया अपना फैसला/ फोटो- X Account

HighLights

  1. थिएटर्स में रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ की बागी 4
  2. बागी 4 पर आ गया दर्शकों का फैसला
  3. द बंगाल फाइल्स के साथ फिल्म ने ली टक्कर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की फिल्म 'बागी-4' एक लंबे समय से चर्चा में है। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म से जब टाइगर श्रॉफ का पहला पोस्टर सामने आया था, तभी से ही फैंस में उत्सुकता भर गई थी।

ट्रेलर से तो ये साफ हो गया था कि इस बार रोमांस से ज्यादा फिल्म में एक्शन होने वाला है, क्योंकि उसमें कई ऐसे सीन थे, जो दिखाने से अक्सर बॉलीवुड बचता आया है। लंबे समय बाद पर्दे पर एक्शन करते दिखे टाइगर श्रॉफ की ये फिल्म दर्शकों को रिलीज के बाद पसंद आ भी रही है या नहीं, इसका रिजल्ट अब सामने आ चुका है।

दर्शकों को कैसी लगी बागी 4 की कहानी?

बागी 4 में टाइगर श्रॉफ एक बार फिर से रॉनी बनकर लौटे हैं, लेकिन इस बार उनके अपोजिट श्रद्धा या दिशा पटानी नहीं, बल्कि हरनाज संधू हैं, जिन्होंने इस फिल्म से डेब्यू किया है। फिल्म में दमदार एक्शन है, भरपूर गाने हैं। हालांकि, फिल्म की कहानी कमजोर है या फिर मजबूत इसके बारे में एक यूजर ने लिखा, "मार्चो और एनिमल को भूल जाओ, बागी 4 खतरनाक मूवी का रियल बाप है। टाइगर ने थिएटर्स में आग लगा दी है"।

यह भी पढ़ें- रिलीज से पहले बढ़ गई टाइगर श्रॉफ की Baaghi 4 के लिए मुसीबत, 23 सीन्स के साथ ऑडियो पर चली CBFC की कैंची

दूसरे दर्शक ने फिल्म देखकर लिखा, "बागी 4 डिसेंट फिल्म है। कहानी अच्छी है, टाइगर श्रॉफ ने अपने करियर की सबसे बेस्ट एक्टिंग की है, आप जाइए और ये फिल्म देखिए"।

एक और अन्य यूजर ने लिखा, "मैं आपको बागी 4 का ईमानदारी से रिव्यू दूंगा। टाइगर श्रॉफ ने अच्छा काम किया है। फिल्म बहुत ही अच्छी है। स्टोरी इंगेजिंग है। फाइट सीन काफी अच्छे हैं, जो इंगेज करते हैं, कहीं भी नहीं लग रहा कि ये थोपे गए हैं। सपोर्टिंग कास्ट ने अच्छा काम किया है, फिल्म के गाने बहुत ही बेहतरीन हैं"।

टाइगर श्रॉफ की बागी 4 को मिले हैं मिक्स रिव्यू

कुछ दर्शकों को जहां ये फिल्म 'एनिमल' का बाप लगी, तो वहीं दूसरी तरफ कई लोगों को ये फिल्म बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है।

एक यूजर ने लिखा, "बागी सिंगल स्क्रीन ऑडियंस के लिए अच्छी है, क्योंकि फिल्म में हिंसा बहुत ही ज्यादा है। कहानी और स्क्रीनप्ले में दम नहीं हैं, गाने अच्छे हैं, ओवरऑल ये ए-बी ग्रेट मसाला मूवी है"।

एक और यूजर ने निराशा व्यक्त करते हुए लिखा, "बागी 4 क्यों बनाई, ब्रो अपनी एनर्जी गलत फिल्म्स पर लगा रहा है। वह शायद एवरेज एक्टर होगा, लेकिन हर मूवी में अपना 100 % देता है। वॉर और सिंघम अगेन में उनकी परफॉर्मेंस शानदार है।

फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि रॉनी अपनी गर्लफ्रेंड के अचानक गायब होने के बाद सुसाइड करने की कोशिश करता है, लेकिन वह बच जाता है। हालांकि, उसकी असलियत धुंधली पड़ने लगती है, क्योंकि एक सच उसे जुनून और प्यार के जाल में फंसाता है। अब उसकी गर्लफ्रेंड मर गई है या संजय दत्त के साथ मिलकर रॉनी को ही फंसाने की चाल चल रही है, ये तो आपको मूवी देखने के बाद ही पता चलेगा।

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Vs The Bengal Files: हिंदी फिल्मों के बीच हॉलीवुड की हॉरर मूवी ने मारी बाजी, एडवांस बुकिंग में कमाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।