विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Baahubali Re-Release: ‘बाहुबली’ बन बड़े पर्दे पर फिर छाएंगे प्रभास, प्रोड्यूसर ने उठाया री-रिलीज डेट से पर्दा

Published: Mon, 28 Apr 2025 06:51 PM (IST)

प्रभास की हिट फिल्म (Prabhas Movie) बाहुबली का जिक्र अक्सर सिनेमा लवर्स के बीच चलता है। बॉक्स ऑफिस पर कमाई ...और पढ़ें

बाहुबली फिल्म की री-रिलीज की हुई घोषणा (Photo Credit- IMDb)
बाहुबली फिल्म की री-रिलीज की हुई घोषणा (Photo Credit- IMDb)

HighLights

  1. बाहुबली 2 को पूरे हुए आठ साल
  2. प्रोड्यूसर ने शेयर किया खास पोस्ट
  3. बताया कब री-रिलीज होगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रभास की हिट फिल्मों की लिस्ट में बाहुबली का नाम सबसे पहले लिया जाता है। एसएस राजामौली की निर्देशित यह फ्रेंचाइजी लोगों का दिल जीतने में सफल साबित हुई। बाहुबली: द बिगनिंग साल 2015 में रिलीज हुई थी। इसका दूसरा पार्ट बाहुबली 2 द कॉन्कलूजन साल 2017 में बड़े पर्दे पर आया। बाहुबली 2 को रिलीज हुए आठ साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर मेकर्स ने एक बड़ी घोषणा फिल्म की री-रिलीज को लेकर की है।

पीरियड एक्शन ड्रामा फ्रेंचाइजी बाहुबली ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के भी नए रिकॉर्ड बनाए थे। बाहुबली 2 कई साल तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी रही। साल 2023 में शाह रुख की पठान ने इसके कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ा। ओटीटी पर भी फिल्म को सिनेमा लवर्स से सराहना मिली। बाहुबली के पार्ट 2 को आठ साल पूरे होने की खुशी के मौके पर प्रोड्यूसर ने बाहुबली की री-रिलीज की घोषणा कर दी है। बॉलीवुड फिल्मों की री-रिलीज के चलन को चुनौती देने के लिए प्रभास की फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

फिल्म ने दुनियाभर में की थी इतनी कमाई

प्रभास स्टारर बाहुबली 2 को 28 अप्रैल 2017 को रिलीज किया गया था। 250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में 1800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था, जिससे एसएस राजामौली की निर्देशित फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म भी बन गई थी।

ये भी पढ़ें- 100 साल के इंतजार के बाद Oscar अवॉर्ड की टीम ने लिया बड़ा फैसला, खुशी से झूम उठे बाहुबली डायरेक्टर Rajamouli

कब री-रिलीज होगी प्रभास की बाहुबली?

बाहुबली के प्रोड्यूसर शोबू यार्लागड्डा ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए एक घोषणा की। उन्होंने लिखा, 'मुझे आप सभी के साथ यह जानकारी शेयर करते हुए खुशी हो रही है कि इस साल हम बाहुबली फिल्म को री-रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। भारतीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिल्म को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर उतारा जाएगा। यह सिर्फ एक री-रिलीज नहीं होगी, बल्कि हमारे प्यारे प्रशंसकों के लिए जश्न का शानदार मौका होगा। इस दौरान एक बार फिर पुरानी यादों को ताजा करने का मौका मिलेगा। नए खुलासे होंगे।' प्रोड्यूसर ने इस बात की जानकारी भी दी कि फिल्म को अक्टूबर महीने में रिलीज करने की योजना है।

ये भी पढ़ें- Chhaava vs Baahubali 2: छावा के आगे ढेर हुई बाहुबाली 2, 12वें दिन कमाई में कर दिया गेम ओवर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।