33 साल पहले शाहरुख खान की 'बाजीगर' का ये खौफनाक 'डेथ सीन' से किया गया था कॉपी? इस हॉलीवुड फिल्म से लिया था सीन
साल 1993 में रिलीज हुई अब्बास-मस्तान की 'बाजीगर' का वह सीन तो आपको याद ही होगा, जहां शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी को छत से नीचे फेंक देते हैं। क्या आप जानते हैं कि यह मोस्ट आइकॉनिक सीन एक हॉलीवुड फिल्म से इंस्पायर है।

बाजीगर का यह सीन हॉलीवुड से था इंस्पायर/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहरुख खान, काजोल और शिल्पा शेट्टी स्टारर फिल्म 'बाजीगर' हिंदी सिनेमा की यादगार फिल्मों में से एक है। अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी और साल 1993 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए थे।
'बाजीगर' के गानों से लेकर इस फिल्म का एक-एक सीन ऑडियंस के दिमाग में छप चुका है। वैसे तो इस फिल्म की पूरी कहानी काफी पावरफुल थी, लेकिन इसका एक सीन था, जिसमें शाहरुख खान अपनी प्रेमिका का किरदार निभा रहीं शिल्पा शेट्टी को छत से धक्का दे देते हैं। यह 'बाजीगर' का सबसे यादगार सीन था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म का यह मोस्ट आइकॉनिक सीन हॉलीवुड से कॉपी किया गया था?
इस हॉलीवुड फिल्म से लिया गया था 'बाजीगर' का सीन
33 साल पहले रिलीज हुई 'बाजीगर' में शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी पर फिल्माया गया डेथ सीन हॉलीवुड फिल्म 'ए किस बिफोर डाइंग' (A Kiss Before Dying) से लिया गया था, जिसके बारे में खुद निर्देशक अब्बास-मस्तान ने बताया था। 1991 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'ए किस बिफोर डाइंग' में मैट डिलन अपनी प्रेमिका को छत से नीचे फेंक देते हैं।
यह भी पढ़ें- 1 गाना, 3 कनेक्शन... Kishore Kumar के गाने से इंस्पायर्ड है शाह रुख खान का ये हिट ट्रैक, आपका भी होगा फेवरेट!
हालांकि, यह सीन 'ए किस बिफोर डाइंग' से पहले भी एक और हॉलीवुड फिल्म में दर्शाया गया था, जो साल 1956 में आई थी और इसी नाम से रिलीज हुई थी। दरअसल, फिल्म 'बाजीगर' और 'ए किस बिफोर डाइंग' के कुछ सीन्स 1953 में आई इरा लेविन (Ira Levin) की नॉवेल से लिए गए थे। दोनों फिल्मों में बस यही अंतर था कि 'ए किस बिफोर डाइंग' में लड़का पैसे के लालच में अपनी प्रेमिका को मारता है, जबकि 'बाजीगर' में वह बदले की भावना से ऐसा करता है।
View this post on Instagram
बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही थी हॉलीवुड फिल्म
जहां 'बाजीगर' ने बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता हासिल की थी और उस समय भारत में 15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, तो वहीं हॉलीवुड फिल्म 'ए किस बिफोर डाइंग' को नेगेटिव रिव्यूज मिले थे और वह फ्लॉप रही थी। 'बाजीगर' साल 1993 की चौथी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।
आपको बता दें कि सिर्फ यही सीन नहीं, बल्कि फिल्म का सुपरहिट गाना 'ये काली काली आंखें' भी 'द कवर गर्ल्स' के गाने 'Because Of You' और डीन मार्टिन के गाने 'द मैन हू प्लेज द मैंडोलिनो' से इंस्पायर्ड था।
