विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मेरे पास एनर्जी नहीं...' Babil Khan ने इंस्टाग्राम पर की वापसी, Raghav Juyal को बताया अपना बड़ा भाई

Published: Sun, 04 May 2025 09:02 PM (IST)

इरफान खान के बेटे बाबिल खान एक बेहतरीन एक्टर हैं। हालांकि बीते दिनों वो मेंटल हेल्थ इशूज पर काफी खुलकर ...और पढ़ें

बाबिल खान ने इंस्टाग्राम पर किया कमबैक (फोटो- इंस्टाग्राम)
बाबिल खान ने इंस्टाग्राम पर किया कमबैक (फोटो- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. बाबिल खान ने की इंस्टा पर वापसी
  2. वायरल हुआ था एक्टर का वीडियो
  3. इरफान खान के बेटे हैं बाबिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता बाबिल खान रविवार को तब चर्चा में आ गए जब उनका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वे कैमरे के सामने रोते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो में उन्होंने अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी और अन्य अभिनेताओं का भी नाम लिया।

वीडियो में बाबिल काफी ज्यादा रो रहे थे और उनसे ठीक से बोला भी नहीं जा रहा था जिससे फैंस ने अनुमान लगाया कि वे काफी ज्यादा परेशान हैं। इसके बाद इस वीडियो को लेकर काफी ज्यादा बवाल हुई तो पहले तो एक्टर ने वीडियो डिलीट किया और फिर अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी इन एक्टिव कर दिया।

बाबिल खान ने पूरे मामले पर दी सफाई

फैंस को उनकी हेल्थ की चिंता होने लगी और वो ये जानना चाह रहे थे कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो एक्टर इतने ज्यादा परेशान नजर आ रहे थे। इसके बाद उनके परिवार ने भी इस पूरे मामले पर एक स्टेटमेंट जारी की। अब आखिरकार खुद बाबिल ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी और स्पष्ट किया कि वे वास्तव में वीडियो में उन लोगों की प्रशंसा कर रहे थे। अभिनेता ने फिर से अपना इंस्टाग्राम अकाउंट एक्टिव कर लिया है जहां उन्होंने विवाद को संबोधित करते हुए कहा कि उनके वीडियो को ‘बेहद गलत तरीके से पेश किया गया’।

यह भी पढ़ें: Babil Khan के परेशान कर देने वाले वीडियो के बाद आया परिवार का बयान, बताया क्यों लिया था साथी सेलेब्स का नाम?

इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर बताई सच्चाई

अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में बाबिल ने अभिनेत्री कुबरा सैत का पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने इस मामले पर उनके परिवार की ओर से आधिकारिक बयान शेयर किया था। कैप्शन में बाबिल ने लिखा, "बहुत-बहुत धन्यवाद। इसी के साथ उन्होंने लाल दिल वाला इमोटिकॉन भी बनाया। बाबिल ने लिखा कि इस वीडियो को बेहद गलत तरीके से पेश किया गया, मैं अनन्या पांडे, शनाया कपूर, गौरव आदर्श, अर्जुन कपूर, राघव जुयाल, अरिजीत सिंह को समर्थन दिखाने की कोशिश कर रहा था।"

राघव जुयाल को बताया अपना भाई

उन्होंने आगे कहा,"मेरे पास वास्तव में अब इस मामले में पड़ने के लिए और अधिक एनर्जी नहीं है, लेकिन मैं अपने साथियों के लिए जिम्मेदारी के रूप में ऐसा कर रहा हूं, जिनकी मैं वास्तव में प्रशंसा करता हूं।" इसके अलावा उन्होंने राघव की इंस्टाग्राम स्टोरीज को भी री शेयर किया और लिखा,"राघव जुयाल, भाई आप मेरे आइकन, मेरे आदर्श और मेरे बड़े भाई हैं, जो मेरे पास कभी नहीं था।"

सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बाबिल का एक छोटा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना गया, “मुझे इतिहास लिखना है, किताब नहीं।” बाबिल ने इसे रीपोस्ट करते हुए लिखा, “आई लव यू भाई।”

यह भी पढ़ें: Babil Khan ने डिएक्टिव किया इंस्टाग्राम, विवादित Video के बाद एक्टर ने उठाया बड़ा कदम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।