Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हनी सिंह के बारे में Badshah ने किए चौंकाने वाले खुलासे, झगड़े का खोला सीक्रेट, कहा- 'उसने मुझे...'

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 03 Dec 2023 12:01 PM (IST)

    बॉलीवुड में नामी लोगों के बीच लड़ाई आम बात है। न सिर्फ फिल्म स्टार्स में बल्कि सिंगर्स तक के आपसी मतभेद हैं जो किसी से छिपे नहीं हैं। बादशाह और हनी सि ...और पढ़ें

    File Photo of Honey Singh and Badshah
    File Photo of Honey Singh and Badshah

    HighLights

    1. फेमस रैपर हैं बादशाह और हनी सिंह
    2. एक ही बैंड का हिस्सा थे हनी सिंह और बादशाह
    3. बादशाह ने हनी सिंह से लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Badshah on Honey Singh: बॉलीवुड में रैपर बादशाह (Badshah) का नाम मशहूर हस्तियों में शुमार है। उन्होंने 'काला चश्मा', 'गेंदा फूल', 'गर्मी' जैसे खई ब्लॉकबस्टर गानों में अपने रैप सॉन्ग्स का तड़का डाला है। बादशाह अपने गानों को लेकर जितना लाइमलाइट में रहते हैं, उतना ही हनी सिंह (Honey Singh) के साथ अपने झगड़ों को लेकर भी सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। हाल ही में बादशाह ने 'आप की अदालत' में शिरकत की। यहां उन्होंने हनी सिंह को लेकर कई शॉकिंग खुलासे किए।

    हनी सिंह ने दिया धोखा

    बादशाह, हनी सिंह के बैंड 'माफिया मुंडीर' का हिस्सा रहे हैं। दोनों ने इस बैंड के लिए कई गाने लिखे, लेकिन वह रिलीज नहीं किए गए। 'आप की अदालत' में बादशाह से हनी सिंह को धोखा देने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने हनी सिंह को लेकर ही हैरान करने वाले खुलासे कर डाले। उन्होंने कहा, ''हर किसी को कहानी मालूम है। जिगर का टुकड़ा। उसने मुझे धोखा दिया और मुझे अटेंशन नहीं दी। उसकी उम्मीदें बहुत ज्यादा थीं।''

    इस बात को लेकर हनी सिंह से हुई थी लड़ाई

    बादशाह ने बताया कि एक ही बैंड का होने के बावजूद हनी सिंह ने उन्हें इंडस्ट्री में आगे बढ़ने में मदद नहीं की। उन्होंने कहा, ''मैं गाने लिखता हूं और उसने मुझे कहीं तक भी पहुंचाने में कोई मदद नहीं की। हम साथ थे, लेकिन चीजें वैसे नहीं जा रही थीं जैसे हमने सोचा था। उसे और मुझे अलग-अलग चीजें चाहिए थीं।''

    बुरे वक्त में हनी सिंह का लिया था हालचाल

    बादशाह ने ये तक बताया कि जब हनी सिंह बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे, तब वह उनसे मिलने गए थे, लेकिन हनी सिंह ने उनसे मिलने से मना कर दिया। जब उनसे कमबैक के लिए हनी सिंह की मदद करने की बात पूछी गई, तो उन्होंने कहा, ''हनी सिंह को मुझसे मदद की जरूरत नहीं है। वह कमबैक करने के खुद में लायक हैं।''

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Animal: विदेश में 'एनिमल' की दहाड़ से हिला बॉक्स ऑफिस, हिंदी भाषा में रणबीर कपूर की फिल्म ने छापे करारे नोट