Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bajrangi Bhaijaan की 'मुन्नी' का नया लुक देखकर फैंस हुए दंग, कर रहे हैं दिशा परमार से तुलना

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 16 Jul 2023 07:28 PM (IST)

    Bajrangi Bhaijaan Munni Harshaali Malhotra Transformation एक पैपराजी अकाउंट ने हर्षाली मल्होत्रा का एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वह कलरफुल कुर्ती पहन ...और पढ़ें

    Bajrangi Bhaijaan Munni Harshaali Malhotra Transformation, Bajrangi Bhaijaan news
    Bajrangi Bhaijaan Munni Harshaali Malhotra Transformation, Bajrangi Bhaijaan news

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bajrangi Bhaijaan Munni Transformation: क्या आपको सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की 'मुन्नी' याद है। जिसे फिल्म में छोड़ने सलमान खान पाकिस्तान जाते है। जिसने अपने दिलकश एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया था? जी हां, हम हर्षाली मल्होत्रा की बात कर रहे है। जो उस समय पहली कक्षा में थी। अब वह बड़ी हो गई है।

    हर्षाली मल्होत्रा को कहां स्पॉट किया गया था?

    हाल ही में, हर्षाली मल्होत्रा को एक कथक इंस्टिट्यूट से बाहर निकलते समय स्पॉट किया गया था। उन्हें मुंबई के खार इलाके में देखा गया। हर्षाली इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं और उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। हर्षाली सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। बजरंगी भाईजान फिल्म सन 2015 में आई थी। उनकी भूमिका 'मुन्नी' आज भी फैंस के दिलों में जिंदा है। एक्ट्रेस अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को अपने से जुड़ी अपडेट देने के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

    हर्षाली मल्होत्रा की तुलना किससे की गई है?

    हर्षाली का यह ट्रांसफॉर्मेशन देखकर सभी हैरान है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, फैंस इस पर दिल खोलकर प्रतिक्रिया देने लगे। एक ने लिखा है, ''वक्त कैसे गुजर गया यार.. बच्चे बड़े हो गये। '' उनकी तुलना एक्ट्रेस दिशा परमार से भी की जा रही थी। कई प्रशंसकों ने उनकी खूबसूरती की प्रशंसा की और लाल दिल वाली इमोजी भी शेयर की है।

    हर्षाली मल्होत्रा ने फिल्म बजरंगी भाईजान में कौन सी भूमिका निभाई थी?

    हर्षाली मल्होत्रा ने 2015 में सलमान खान, करीना कपूर खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म बजरंगी भाईजान में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने एक पाकिस्तानी मुस्लिम गूंगी लड़की की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें काफी सराहा गया था। हर्षाली ने 2022 में भारत रत्न डॉ अंबेडकर पुरस्कार भी जीता है।

    खबरें और भी

    हर्षाली मल्होत्रा ने बजरंगी भाईजान के सिक्वल पर क्या कहा था?

    इससे पहले पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में हर्षाली मल्होत्रा ने 2015 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बजरंगी भाईजान के सिक्वल की खबर पर खुशी जताई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें आशा है कि फिल्म का सीक्वल जल्द ही रिलीज होगा। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि वह सलमान खान के टच में हैं। इसी इंटरव्यू में, उन्होंने बजरंगी भाईजान के सेट का अपना अनुभव भी शेयर किया था और कहा,

    "फिल्म की शूटिंग के दौरान हम खूब मस्ती करते थे। हम एटीवी की सवारी करते थे और टेबल टेनिस भी खेलते थे।"