Dharmendra का जिक्र सुन भर आईं Bobby Deol की आंखें, बताई 'शोले' एक्टर के बारे में सबसे स्पेशल बात
धर्मेंद्र के नाम का जिक्र जब भी होता है, तो बॉबी देओल की आंखें नम हो जाती हैं। हाल ही में 'बंदर' फिल्म में नजर आने वाले अभिनेता पिता को याद कर रो दिए। ...और पढ़ें

धर्मेंद्र को याद कर रो दिए बॉबी देओल/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) के निधन को तकरीबन 5 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन एक भी पल ऐसा नहीं होता, जब सनी देओल और बॉबी देओल उन्हें याद नहीं करते। हाल ही में एक बार फिर से पिता धर्मेंद्र को याद करके बॉबी देओल (Bobby Deol) की आंखें नम हो गई और अभिनेता ने अपने पिता के बारे में सबसे स्पेशल बात बताई।
धर्मेंद्र को याद कर आंखों में आए आंसू
जल्द ही फिल्म 'बंदर' में नजर आने वाले अभिनेता बॉबी देओल हाल ही में शेखर सुमन के शो 'शेखर टूनाइट' में खास मेहमान बनकर पहुंचे थे, जहां उन्होंने पिता धर्मेंद्र को खोने के बाद जिंदगी में आए खालीपन के बारे में दिल खोलकर बात की। बातचीत के दौरान जब शेखर सुमन ने बॉबी देओल से पूछा कि एक वृक्ष होता है, जिसके नीचे आप और आपका पूरा परिवार बंधा होता है, जब वो जाता है तो कितना खालीपन लगता है?शेखर सुमन की इस बात को सुनकर बॉबी देओल की आंखें पूरी नम हो गईं और उन्होंने कहा,
"मेरे लिए मेरे पापा वो इंसान थे, जिन्हें पूरी दुनिया बहुत प्यार करती थी। हमें हमेशा ये एहसास था और जब वह चले गए तो सिर्फ हमारे लिए नहीं, बल्कि दुनिया को दुःख हुआ था। मैं जहां भी जाता हूं लोग उन्हें याद करके इमोशनल हो जाते हैं। पापा बहुत स्पेशल थे, उनके जैसा कोई नहीं हो सकता।"
यह भी पढ़ें- Bobby Deol के एक डिसीजन ने तोड़ा था Dharmendra का दिल, 'बंदर' एक्टर को ऐसे रोल में देखकर नहीं थे खुश!
शेखर सुमन ने भी धर्मेंद्र से जुड़ा शेयर किया किस्सा
बॉबी देओल के सामने शेखर सुमन ने धर्मेंद्र की सादगी की तारीफ करते हुए कहा, "सनी -बॉबी और परिवार के अलावा भी वह सबसे उतना ही प्यार करते थे। फार्महाउस पर जो भी उनसे मिलता था, उनसे बात करते थे, चाहे गार्डनर हो, हाउस हेल्प हो या कोई और। बैंगन, पराठे तक की बातें वह किया करते थे, इससे ज्यादा सिंपल इंसान कौन हो सकता है।

आपको बता दें कि धर्मेंद्र का निधन बीते साल 24 नवंबर 2025 में 89 साल की उम्र में हुआ था। शोले, चुपके-चुपके, सीता और गीता जैसी कई सफल फिल्में देने वाले और सादगी से जिंदगी बिताने वाले धर्मेंद्र जैसे दिग्गज अभिनेता को खोने का दर्द में हर कोई रोया था।
-1779541690867.jpg)