Batawara 1947 Cast: रिलीज हुआ फिल्म का पोस्टर, सनी देओल-प्रीति जिंटा के दमदार लुक ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
फिल्म 'बंटवारा 1947' के मेकर्स ने किरदारों के फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किए हैं, जिनमें सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी सहित कई कलाकार दमदार लुक में ...और पढ़ें
-1781694255008_m.webp)
HighLights
'बंटवारा 1947' के फर्स्ट लुक कैरेक्टर पोस्टर जारी हुए
सनी देओल, प्रीति जिंटा सहित कई सितारे दमदार लुक में
राजकुमार संतोषी हैं फिल्म के निर्देशक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) के मेकर्स ने फिल्म के किरदारों के फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया है। इन पोस्टर्स में सनी देओल, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अली फजल, करण देओल और अभिमन्यु सिंह के किरदारों की पहली झलक दिखाई गई है।
आमिर खान प्रोडक्शंस के ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा गया, "बंटे हुए इस दौर में, उनकी कहानी हिम्मत की मिसाल थी। मिलिए उन लोगों से जिन्होंने यह सब सहा।"
यह भी पढ़ें- Batwara 1947: सिनेमाघरों में मचेगा गदर, Sunny Deol की दहाड़ से फिर कांपेगा पड़ोसी मुल्क; मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
कौन निभाेगा क्या किरदार?
इमें शबाना आजमी दुर्गावती देवी (माई) के रूप में, सनी देओल सिकंदर मिर्जा के रूप में, प्रीति जी. जिंटा हमीदा बेगम के रूप में, करण देओल जावेद मिर्जा के रूप में, अली फज़ल हबीब अनवर के रूप में और अभिमन्यु सिंह याकूब खान के रूप में नजर आ रहे हैं। ये पोस्टर्स उन लोगों की कहानी बयां करते हैं जिन्होंने बंटवारे के कठिन दौर में भी हार नहीं मानी और अपने साहस व धैर्य से मिसाल कायम की।
-1781694895611.jpeg)

मेकर्स द्वारा जारी किया गया पोस्टर हद आकर्षक और प्रभावशाली नजर आता है। यह दर्शाता है कि फिल्म की ताकत केवल उसके किरदारों में ही नहीं, बल्कि उसके समर्पण और भावनात्मक आत्मा में भी निहित है। हर चेहरा अपने भावों और उपस्थिति के जरिए बहुत कुछ कहता है। इसने फैंस की दिलचस्पी को और बढ़ा दिया है।

राजकुमार संतोषी हैं फिल्म के निर्देशक
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित बंटवारा 1947 लगभग तीन दशक बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की मचअवेटेड वापसी को दर्शाती है।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी बंटवारा 1947 का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।