Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बारिश में बना था आमिर-रानी का वो कल्ट गाना, 28 साल बाद आया उसका रीमेक; कुमार सानू-अलका याग्निक ने दी आवाज

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 05:21 PM (IST)

    फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' के लिए 90 के दशक के कल्ट क्लासिक गाने को रीमेक किया गया है। गाने को Kumar Sanu और Alka Yagnik ने ही आवाज दी है। ...और पढ़ें

    आमिर-रानी का कल्ट गाना हुआ रीमेक

    आमिर-रानी का कल्ट गाना हुआ रीमेक

    HighLights

    1. 'आंखों से तूने' का रीमेक 'आंखों से तूने 2.0' आया

    2. राघव जुयाल और निहारिका एनएम गाने में दिखे

    3. ओरिजिनल सिंगर्स ने ही दी गाने को आवाज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दौर में जो गाने हिंदी सिनेमा में बने वो कल्ट क्लासिक बन गए। आज भी इन गानों का कोई सानी नहीं है। हालांकि बॉलीवुड में गानों के रीमिक्स करने का ट्रेंड भी कोई नया नहीं है। कुछ ही गाने ऐसे होते हैं, जो रीमेक में सुपरहिट हुए हैं। हालांकि ज्यादातर गाने फ्लॉप ही हो गए। अब लीजिए और हिट गाने का रीमेक बन चुका है।

    आ गया एक और रीमेक गाना

    दरअसल जिस गाने की बात हम कर रहे हैं वो गाना फिल्म भाई तेरा स्टार है (Bhai Tera Star Hai) का है और गाने का नाम है आंखों से तूने 2.0 (Aankhon Se Tune 2.0 )। फिल्म में राघव जुयाल और निहारिका एनएम लीड रोल में हैं। गाने में राघव के साथ निहारिका एनएम नजर आई हैं। दोनों की कैमिस्ट्री गाने में काफी कमाल की लग रही है।

    गाने को Dev Negi, Palak Muchhal के साथ इसके ओरिजिनल सिंगर्स ने इसे आवाज दी है। वहीं गाने को Lijo George ने कंपोज किया है और इसके लिरिक्स मोहसिन खान ने लिखे हैं। हालांकि गाना 90 के दशक का हिट गाने का रीमेक वर्जन है।

    Raghe

    आमिर-रानी के गाने का हुआ रीमेक

    दरअसल राघव का यह गाना साल 1998 में आई फिल्म 'गुलाम' का 'आंखों से तूने ये क्या कह दिया' (Aankhon Se Tune Kya Keh Diya) का रीमेक वर्जन है। ओरिजिनल गाने में आमिर खान (Aamir khan) और रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) नजर आए थे। यह गाना कितना बड़ा हिट आज भी है, ये हमें आपको बताने की जरूरत नही हैं।

    खबरें और भी

    Aamir rani

    बारिश में शूट हुआ रानी-आमिर का ये गाना आज भी रोमांटिक नंबर्स में सबसे ऊपर आता है। इस गाने को अलका याग्निक (Alka Yagnik) और कुमार सानू (Kumar Sanu) ने अपनी आवाज दी थी। ओरिजिनल गाने का संगीत जतिन-ललित ने तैयार किया था और इसके लिरिक्स समीर अंजान ने लिखे थे।

    हालांकि रीमेक वर्जन में भी ओरिजिनल आवाज यानि अलका और कुमार सानू की आवाज को रखा गया है, जो गाने की पुरानी यादों को ताजा कर रहा है।

     हालांकि सोशल मीडिया पर कई लोग हैं, जिन्हें ये रीमेक वर्जन पसंद नहीं आया है। कई लोगों का कहना है कि आखिरकार क्यों ऐसे ओरिजिनल गानों का रीमेक बनाया जाता है। वहीं राघव की फिल्म भाई तेरा स्टार है की बात करें तो फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

    यह भी पढ़ें- Shehnaaz Gill ने राघव जुयाल संग अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस ने बताया क्या है दोनों का रिश्ता?

    यह भी पढ़ें- इन्फ्लुएंसर को बाहों में भर रोमांस में डूबे Raghav Juyal, अभिनेता की वायरल फोटोज देख यूजर्स बोले- 'भाभी मिल गई'