यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khesari Lal Yadav: मुश्किल में फंसे भोजपुरी स्टार खेसारी, कोर्ट ने लगाया दो साल का बैन, जानिए क्या है माजरा
Khesari Lal Yadav Banned भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है। वह अब दो साल तक एक ही कंपनी के सा ...और पढ़ें

HighLights
- भोजपुरी स्टार खेसारी पर लगा दो साल का बैन
- सिर्फ एक कंपनी के साथ दो साल तक गाएंगे खेसारी
- खेसारी लाल यादव ने लगाया साजिश रचने का आरोप
नई दिल्ली, जेएनएन। Khesari Lal Yadav Controversy: खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता और सिंगर हैं। उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का सुपरस्टार कहा जाता है। एक के बाद एक हिट फिल्में और गाने देने के बाद उन्हें देश-विदेश में पॉपुलैरिटी मिली है। यूं तो खेसारी अपने गाने और फिल्मों के लिए खासा चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार वह विवादों के चलते लाइमलाइट में आ गए हैं।
खेसारी लाल यादव जो अपने गाने की वजह से लाखों दिलों पर राज करते हैं, अब उन पर बैन लग गया है। जी हां, हाल ही में खेसारी लाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) से तगड़ा झटका मिला है, जिसके बाद सिंगर मुश्किल में फंस गए हैं।
यह भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav ने पूरा किया अपना सपना, एक्टर ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार
क्यों लगा खेसारी लाल यादव पर बैन?
हुआ यूं कि खेसारी लाल यादव का कुछ समय से ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन कंपनी के साथ विवाद चल रहा है। आरोप है कि खेसारी ने म्यूजिक कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन किया, जिसके बाद कंपनी ने इस मामले को हाईकोर्ट में खींचा और खेसारी लाल यादव के खिलाफ फैसला सुनाया गया है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसले में कहा है कि खेसारी को अब दो सालों तक सिर्फ ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन कंपनी के लिए ही गाना पड़ेगा। इसके अलावा वह किसी और कंपनी के लिए आवाज नहीं दे सकेंगे। साल 2025 तक वह सिर्फ एक ही कंपनी के साथ काम कर सकेंगे।
खबरें और भी
क्या है खेसारी लाल यादव विवाद?
मिली जानकारी के मुताबिक, मई 2021 में खेसारी लाल यादव ने ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन कंपनी के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इस कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार, खेसारी को 30 महीनों में कंपनी के लिए 200 गानों को आवाज देनी थी। इसके एवज में कंपनी ने सिंगर को 5 करोड़ की रकम भी अदा की थी।
हालांकि, खेसारी ने 89 सॉन्ग ही गाए। इसके बाद वह कॉन्ट्रैक्ट को इग्नोर करने लगे और दूसरी कंपनियों के साथ काम करने लगे। विवाद बढ़ने के बाद कंपनी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
खेसारी लाल यादव ने आरोप पर दिया ये रिएक्शन
खेसारी लाल यादव दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले से खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि कंपनी ने उनके खिलाफ साजिश रची है। खेसारी ने ये भी कहा कि कंपनी ने उनके इंगलिश न समझ पाने का फायदा उठाया है। उनका दावा है कि उनके साथ जालसाजी की गई है।