विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again : रिलीज के हफ्तेभर बाद 'सिंघम' की निकली हवा, लड़खड़ाया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Published: Sat, 09 Nov 2024 06:42 PM (IST)

कार्तिक आर्यन की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) का नाम शामिल हो गया है। इस ...और पढ़ें

सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

 एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 और रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन एक ही दिन रिलीज हुईं। दोनों को 1 नवंबर के दिन दीवाली के मौके पर रिलीज किया गया। त्योहारी सीजन में रिलीज होने की वजह से फिल्मों को इसका फायदा भी मिला। दोनों फिल्मों का पहले दिन का कलेक्टिव बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 79 करोड़ रुपये रहा। कार्तिक आर्यन की फिल्म ने जहां 35.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली,वहीं सिंघम अगेन ने थोड़ी बढ़त के साथ पहले दिन 43.5 करोड़ रुपये कमाए।

कार्तिक आर्यन निकले आगे

फिल्मों को रिलीज हुए अब एक हफ्ते से भी ज्यादा का समय हो गया है। अब इसका और भी साफ रिजल्ट सामने आ गया है। ऐसा लगता है कि भूल भुलैया 3, सिंघम अगेन से दौड़ में आगे निकल गई है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, अनीस बज्मी निर्देशित फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 9 करोड़ रुपये कमाए जबकि अजय देवगन-स्टारर सिंघम अगेन ने आठवें दिन 7.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

यह भी पढ़ें: Kartik Aaryan के दिल में बसा है कौन? 'रूह बाबा' ने खोल दिया राज, कहा- 'मुझे लाइव लोकेशन भेजने की जरूरत'

भूल भुलैया 3 को मिले थे कम शोज

कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3, पॉपुलर हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त की फिल्म है। इससे पहले साल 2007 में भूल भुलैया का पहला पार्ट और फिर साल 2022 में दूसरा पार्ट आया था। इस फिल्म के जरिए 17 साल बाद विद्या बालन ने मंजुलिका के तौर पर वापसी की है। उनके अलावा फिल्म में माधुरी दीक्षित,तृप्ति डिमरी, संजय मिश्रा और विजय राज भी शामिल हैं। हाई-इन-एक्शन फिल्म की तुलना में रिलीज के समय कम शो मिलने के बावजूद हॉरर-कॉमेडी रोहित शेट्टी की फिल्म को कड़ी टक्कर देने में कामयाब रही है। दोनों सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 को 60:40 के अनुपात में बांटा गया था।

सिंघम अगेन से कम बजट में बनी थी भूल भुलैया 3

सैकनिल्क के अनुसार, भूल भुलैया 3 ने पूरे भारत में लगभग 4100 शो के साथ 20.75% की कुल ऑक्यूपेंसी देखी। कथित तौर पर 150 करोड़ रुपये के बजट पर बनी इस फिल्म ने भारत में कुल 167.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन एक मल्टी स्टारर फिल्म थी जिसमें अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर नजर आए थे। फिल्म ने भारत में रिलीज के आठ दिनों में कुल 180 करोड़ रुपये की कमाई की है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 350 करोड़ रुपये के बजट पर बनी है।

यह भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office : मंजुलिका के खौफ से थर्राया बॉक्स ऑफिस, सलमान खान की फिल्म को भी छोड़ा पीछे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।