Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 11: नई मास्टरमाइंड हिना ख़ान रियल लाइफ़ में हैं इतनी स्टाइलिश, तस्वीरें देखिए

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Fri, 22 Dec 2017 07:31 AM (IST)

    एक और टर्न दर्शकों को चौंकाएगा कि हिना की शिल्पा शिंदे से दोस्ती हो जाएगी। अब तक शिल्पा के साथ दुश्मनी के चलते हिना कई लोगों के निशाने पर थीं। ...और पढ़ें

    Bigg Boss 11: नई मास्टरमाइंड हिना ख़ान रियल लाइफ़ में हैं इतनी स्टाइलिश, तस्वीरें देखिए
    Bigg Boss 11: नई मास्टरमाइंड हिना ख़ान रियल लाइफ़ में हैं इतनी स्टाइलिश, तस्वीरें देखिए

    मुंबई। हितेन तेजवानी के बेघर होने के बाद बिग बॉस 11 में अचानक समीकरण बदलने शुरू हो गये हैं। कप्तानी और लग्ज़री बजट के लिए हुए बीबी पोल्ट्री फॉर्म टास्क ने घर का मास्टरमांड बदल दिया है। अब तक विकास गुप्ता को इस खिताब से नवाज़ा गया था। अब हिना ख़ान को मास्टरमाइंड माना जा रहा है। लव त्यागी और प्रियांक शर्मा के साथ मिलकर गेम खेल रहीं हिना एक बार फिर कप्तानी पर दावा करने वाली हैं।

    हिना अपना अंडा बचाने में कामयाब हो चुकी हैं। सबसे बड़े कांप्टीटर विकास गुप्ता का अंडा भी नहीं बचेगा। अब तक खेल से दूर रहने का बहाना कर रहे आकाश विकास का इंडा फेंककर उनकी दावेदारी नष्ट कर देंग। बताते चलें कि इस वक़्त घर के सभी सदस्य नॉमिनेटेड हैं, हिना को छोड़कर और वही कप्तान बन जाएंगी। यानि कप्तानी मिलने पर कोई एक सदस्य नॉमिनेट हो सकता था, पर अब मौक़ा भी गया। एक और टर्न दर्शकों को चौंकाएगा कि हिना की शिल्पा शिंदे से दोस्ती हो जाएगी। अब तक शिल्पा के साथ दुश्मनी के चलते हिना कई लोगों के निशाने पर थीं।

    यह भी पढ़ें: इंडिया आयीं प्रियंका चोपड़ा ने बताया, शादी का क्या है इरादा

    टीवी सेलेब्रिटीज़ में सबसे स्पेशल नाम हिना ख़ान का है। हिना टीवी की सुपरस्टार हैं और लोकप्रिय कंटेस्टेंट्स में शामिल हैं। हिना को अधिकांश दर्शक उनके शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की वजह से जानते हैं, मगर आपको बता दें कि हिना ने टीवी में काफ़ी काम किया है।

     

    हालांकि उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत ये रिश्ता... से ही 2009 में हुई थी और 2016 तक उनका इस शो से रिश्ता रहा। आपने ग़ौर किया होगा कि घर में हिना को कुछ लोगों ने इस बात को लेकर ताने भी मारे हैं कि वो एक ही शो में आठ साल तक काम करती रहीं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: बिग बॉस 11 के घर में परवान चढ़ी मोहब्बत की उम्र बस इतनी, पुनीश-बंदगी का क्या होगा

    हिना बिग बॉस से पहले फ़ियर फैक्टर ख़तरों के खिलाड़ी शो के आठवें सीज़न में भाग ले चुकी हैं। इस शो को टीवी सेलेब्रिटी शांतनु माहेश्वरी ने जीता, जबकि हिना रनर-अप रहीं। हिना शो की लोकप्रिय प्रतिभागी थीं। बिग बॉस 11 में हिना की एंट्री अब हुई है, लेकिन इससे उनका रिश्ता दसवें सीज़न में ही जुड़ गया था।

    हिना सीज़न 8 में सलमान ख़ान की सभा के ज़रिए बिग बॉस से जुड़ीं, जिसमें वो ख़ास मेहमान के तौर पर गयी थीं। हिना ने अपने को-एक्टर रोहन मेहरा की हौसलाअफ़ज़ाई की थी। बिग बॉस 11 की लांचिंग के दौरान सलमान ने हिना के इस रिश्ते को याद भी किया था।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 11- हितेन तेजवानी हुए बेघर, वीकेंड का सबसे शॉकिंग वार

     

    हिना का जन्म श्रीनगर में हुआ था और उन्होंने गुरुग्राम के एक इंस्टीट्यूट से एमबीए किया है। हिना डांस रिएलिटी शो नच बलिए के सीज़न 6 में भी भाग ले चुकी हैं। हिना घर में रोज़ नए स्टाइलिश कपड़े पहनने के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में ख़बर आयी थी कि वो हर रोज़ तीन जोड़ी के हिसाब से कपड़े लेकर आयी हैं। ताकि रिपीट ना करना पड़े।