Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Singham Again में नजर आएगी Bigg Boss 18 की ये हसीना, रिलीज से 4 दिन पहले ही खुल गया राज?

    Updated: Mon, 28 Oct 2024 06:24 PM (IST)

    Bigg Boss 18 सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 18 इन दिनों छोटे पर्दे पर जमकर धूम मचा रहा है। इस बीच बिग बॉस सीजन 18 की एक फीमेल कंटेस्टेंट को ले ...और पढ़ें

    सिंघम अगेन में नजर आएंगी ये कंटेस्टेंट (Photo Credit-Jio Cinema)
    सिंघम अगेन में नजर आएंगी ये कंटेस्टेंट (Photo Credit-Jio Cinema)

    HighLights

    1. सिंघम अगेन में दिखेंगी ये बिग बॉस कंटेस्टेंट
    2. बॉलीवुड से है इनका पुराना नाता
    3. दीवाली पर रिलीज होगी सिंघम अगेन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक तरफ सलमान खान का बहुचर्चित शो बिग बॉस सीजन 18 (Bigg Boss 18) को लेकर चर्चा में बना हुआ है। दूसरी तरफ निर्देशक रोहित शेट्टी और एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन को लेकर भी सुर्खियां तेज हैं। पहले इस मूवी में सलमान (Salman Khan) के कैमियो को लेकर खूब खबरें सामने आईं और अब बिग बॉस 18 की फीमेल कंटेस्टेंट का नाम भी सिंघम अगेन को लेकर लाइमलाइट में आ गया है। 

    खबर है कि सिंघम अगेन (Singham Again) में बिग बॉस के घर की एक फीमेल कंटेस्टेंट अहम भूमिका अदा करती दिखेंगी। आइए जानते हैं कि वो खूबसूरत हसीना आखिर कौन हैं।

    सिंघम अगेन में बिग बॉस के घर का कौन?

    बीते वीकेंड का वार में बिग बॉस 18 के मंच पर सिंघम अगेन की कास्ट पहुंची। इस दौरान डायरेक्टर रोहित शेट्टी और सुपरस्टार अजय देवगन शो के होस्ट सलमान खान के साथ मस्ती मजाक करते दिखे। इसके अलावा इन दोनों ने बिग बॉस के घर के सदस्यों संग भी समय बिताया। अब टेली चक्कर की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि सिंघम अगेन में बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट सारा अरफिन खान (Sara Arfeen Khan) अहम किरदार में दिखेंगी। 

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: सलमान खान ने गुस्से में निकाली इस कंटेस्टेंट की सारी हेकड़ी, बोले- 'तुम विनाशकारी हो'

    सारा सुपरस्टार ऋतिक रोशन के अजीज दोस्त और बॉलीवुड लाइफ कोच अरफिन खान की पत्नी हैं। ये दोनों मियां-बीवी इस बार बिग बॉस में एंटर हुए हैं। अरफिन की वाइफ के तौर पर सारा का बॉलीवुड से पुराना नाता रहा है। जिसके चलते फिल्मी सितारों के साथ उनकी नजदीकियां भी खूब रही हैं। 

    फोटो क्रेडिट-जियो सिनेमा

    बताया ये भी जा रहा है कि सारा इससे पहले अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी में भी दिखाई दी थीं। खास बात ये है कि सूर्यवंशी के डायरेक्टर भी रोहित शेट्टी थे। ऐसे में सिंघम अगेन की रिलीज से 4 दिन पहले सारा अरफिन खान को लेकर सुर्खियां तेज हो गई हैं। 

    खबरें और भी

     दीवाली पर सिंघम अगेन का होगा धमाका

    सिंघम अगेन इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शुमार रही है। अब ये मूवी पूरी तरह से सिनेमाघरों में एंट्री मारने के लिए तैयार है। 1 नवंबर दीवाली के मौके पर इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा। अजय देवगन के अलावा फिल्म में करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, सलमान खान, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, श्वेता तिवारी और रणवीर सिंह जैसे कलाकारों की झलक देखने को मिलेगी। 

    ये भी पढ़ें- Singham Again Box Office: उड़ जाएंगे Bhool Bhulaiyaa 3 के तोते, दीवाली क्लैश के किंग हैं रोहित शेट्टी