Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: इस कंटेस्टेंट के परिवार ने सलमान खान को बनाया अपना `जीजाजी`, ऐसा रहा भाईजान का रिएक्शन

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 18 Jun 2023 05:13 PM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 बिग बॉस ओटीटी 2 का ग्रैंड प्रीमियर 17 को हो गया है। इस बार शो में 13 कंटेस्टेंट्स शामिल हुए है। ऐसे में शो को लेकर दर्शकों के बीच उत्स ...और पढ़ें

    Bigg Boss OTT 2 Grand Premiere, Salman Khan Photo Credit Instagram
    Bigg Boss OTT 2 Grand Premiere, Salman Khan Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. 17 जून से शुरू हुआ 'बिग बॉस ओटीटी 2' ।
    2. मनीषा ऱानी के परिवार ने सलमान खान को बुलाया 'जीजा'
    3. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं मनीषा रानी।

     

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' (Bigg Boss OTT 2) का ग्रैंड प्रीमियर 17 को हो गया है। इस बार शो में 13 कंटेस्टेंट्स शामिल हुए है। ऐसे में शो को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता दोगुनी हो गई है। शो को शुरू हुए 24 घंटे भी नहीं हुए है कि बिहार की रहने वाली कंटेस्टेंट मनीषा रानी काफी वायरल हो रही है। ​​

    सलमान को बुलाया 'बिहार का जीजा'

    मनीषा रानी ने ​​बिग बॉस ओटीटी 2 में धमाकेदार एंट्री मारी थी। मनीषा ने स्टेज पर आते ही शो होस्ट सलमान खान की भी बोलती बंद कर दी थी। इतना ही नहीं मनीषा के घरवालों ने सलमान खान को 'जीजाजी' कह दिया। दरअसल, बिग बॉस के घर में जाने से पहले मनीषा ने एक आखिरी बार अपने परिवार वालों से वीडियो कॉल पर बात की। इस दौरान इन्फ्लुएंसर के परिवार वालों ने ही सलमान खान को 'जीजाजी' कह दिया। मनीषा का कहना है कि वह सलमान को बचपन से ही प्यार करती है।

    सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं मनीषा रानी

    मनीषा रानी ने एंट्री लेते ही लगातार बोलना शुरू कर दिया जिसे देखकर ना केवल सलमान खान बल्कि शो में आए बाकी मेहमान भी शॉक्ड हो गए थे। मनीषा रानी बिहार की रहने वाली एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं।

    शो से बाहर हुए कंटेस्टेंट पुनीत

    कंटेस्टेंट पुनीत को बिग बॉस ने रातों-रात ही घर से बाहर कर दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि पुनीत शो में आते ही हंगामा मचा रहे थे और बिग बॉस की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचा रहे थे।

    खबरें और भी