यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss OTT 2: कौन हैं बिहार की मनीषा रानी, जिनकी हो रही शहनाज गिल से तुलना? इन टीवी शोज में आ चुकी हैं नजर
Bigg Boss OTT 2 बिहार की रहने वाली मनीषा रानी कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस ओटीटी 2 की कंटेस्टेंट हैं। ग्रैंड प्रीमियर में ही मनीषा ने काफी लाइमलाइट बटोर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Manisha Rani: कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' शुरू हो गया है। इस बार शो को करण जौहर नहीं बल्कि बी-टाउन के 'दबंग खान' यानी सलमान खान (Salman Khan) होस्ट कर रहे हैं। बीबी हाउस में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट ने एंट्री ली है। सबसे ज्यादा जो कंटेस्टेंट चर्चा में है, उसमें मनीषा रानी का नाम सबसे ऊपर है।
सलमान खान ने जैसे ही 'बिग बॉस ओटीटी 2' के ग्रैंड प्रीमियर में मनीषा रानी को इंट्रोड्यूस किया, इन्फ्लुएंसर ने आते ही अपने मजेदार अंदाज से ऑडियंस का ध्यान खींच लिया। सलमान खान भी उनकी पर्सनैलिटी से इंप्रेस दिखे। मनीषा को देख लोगों ने उनकी तुलना 'बिग बॉस 16' की अर्चना गौतम और 'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) से करने लगे। वह शो की एंटरटेनमेंट क्वीन के रूप में देखी जा रही हैं।
कौन हैं मनीषा रानी?
5 सितंबर 1997 में जन्मीं मनीषा रानी (Manisha Rani) बिहार के मुंगेर की रहने वाली हैं। मनीषा रानी ने कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया है। पढ़ाई पूरी करने के बाद मनीषा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर डांसर शुरू किया था। वह डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में भी नजर आ चुकी हैं। डीआईडी के एक एपिसोड में दिवंगत एक्टर पुनीत कुमार भी आए थे। इस दौरान मनीषा ने मजाक में पुनीत कुमार को माला पहना दी थी और उनके साथ फ्लर्ट करने लगी थीं।
Manisha Rani Photo Credit- Instagram
कार्तिक आर्यन के साथ कर चुकी हैं फ्लर्ट
मनीषा रानी 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में भी दिख चुकी हैं। उन्हें शो में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ फ्लर्ट करते हुए देखा गया था। मनीषा को पॉपुलैरिटी टिक-टॉक वीडियोज से मिली है। वह भोजपुरी भाषा में मजेदार वीडियोज बनाती हैं, जो खूब वायरल होते हैं। मनीषा की इंस्टाग्राम अकाउंट पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्हें 4.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
खबरें और भी
'बिग बॉस ओटीटी 2' के कंटेस्टेंट्स
मनीषा रानी के अलावा सलमान खान के शो में अविनाश सचदेव, पूजा भट्ट, आकांक्षा पुरी, पलक पुरसवानी, बेबिका धुर्वे, आलिया सिद्दीकी, साइरस ब्रोचा, फलक नाज, जिया शंकर और अभिषेक मल्हान जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। पुनीत सुपरस्टार को 24 घंटे के अंदर एविक्ट भी कर दिया गया है। शो जियो सिनेमा में फ्री में स्ट्रीम हो रहा है।