Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 3 से तीन दशक बाद वापसी करेंगी सोनम खान? फिल्में छोड़ विदेश हो गई थी शिफ्ट

    Updated: Tue, 11 Jun 2024 11:11 AM (GMT+05:30)

    बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT 3) ने अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस के बीच एक्साइटमेंट बनाई हुई है। अब धीरे-धीरे इसके कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ रहे ह ...और पढ़ें

    Sonam Khan to be part of Bigg Boss ott 3
    Sonam Khan to be part of Bigg Boss ott 3

    HighLights

    1. भारत छोड़ विदेश शिफ्ट हो गए थीं सोनम
    2. सुल्तान खान कंटेस्टेंट के तौर पर हुईं फाइनल
    3. 3 दशक के गैप के बाद करेंगी वापसी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जबसे बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT 3) की घोषणा हुई है तब से इसको लेकर रोज कोई ना कोई अपडेट आता रहता है। शो में अभी तक कंटेस्टेंट्स के नाम की घोषणा नहीं हुई है।

    हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में जानकारी मिली है कि फिल्म त्रिदेव की एक्ट्रेस सोनम खान बिग बॉस ओटीटी के आने वाले सीजन का हिस्सा हो सकती हैं। इस बार शो का तीसरा सीजन अनिल कपूर होस्ट करेंगे। कहा जा रहा है कि 'विश्वात्मा' एक्ट्रेस सोनम खान करीब 3 दशक के गैप के बाद इस इंडस्ट्री में लौटने की तैयारी कर रही हैं।

    विदेश शिफ्ट हो गए थीं सोनम

    बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस को बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए एप्रोच किया गया है लेकिन मेकर्स और एक्ट्रेस की तरफ से इसकी कोई कंफर्मेशन नहीं है। हालांकि इसने फैंस के बीच जरूर एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है। बता दें कि सोनम को त्रिदेव, अजूबा और कई अन्य फिल्मों में उनकी परफॉर्मेंस के लिए आज भी याद किया जाता है। सोनम 15 साल पहले इंडस्ट्री छोड़कर स्विट्जरलैंड शिफ्ट हो गई थीं। उनको आखिरी बार साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म इंसानियत में देखा गया था।

    यह भी पढ़ें: TV की ये पॉपुलर 'बहू' Bigg Boss OTT 3 में लगाएंगी आग? फाइनली शो का हिस्सा बनने पर खुद तोड़ी चुप्पी

    ये एक्टर हुई फाइनल

    बता दें कि सना सुल्तान खान कंटेस्टेंट के तौर पर शो के लिए लॉक कर लिया गया है। सना सुल्तान ने कुछ म्यूजिक वीडियो किए हैं और सोशल मीडिया पर उनके 6 मिलियन फॉलोवर्स हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शिवांगी जोशी,अनुषा दांडेकर,तनुश्री दत्ता, अहाना देओल, त्रिशला दत्त,भाव्या गांधी,सना सुल्तान,अरहान बहल, शहजादा धामी,प्रतीक्षा होनमुखे,शीजान खान,हर्षद चोपड़ा और अन्य लोगों से शो के लिए संपर्क किया गया है।

    खबरें और भी

    बिग बॉस ओटीटी इस महीने 21 जून से आएगा। अनाउंसमेंट के बाद से ही ये काफी ट्रेंड हो रहा है। मेकर्स शो की एक्साइटमेंट को बनाए रखने के लिए आए दिन नए-नए प्रोमो रिलीज कर रहे हैं। लेटेस्ट प्रोमो में अनिल कपूर कहते नजर आए, 'अब सब बदलेगा'।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 Promo: 'मौसम बदलेगा और तापमान बढ़ेगा', 'बिग बॉस ओटीटी 3' में नए नियम लेकर आएंगे अनिल कपूर