Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bipasha Basu ने सोशल मीडिया से डिलीट कीं मालदीव वेकेशन की तस्वीरें, लोगों ने कर दिया था बुरी तरह ट्रोल

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 11 Jan 2024 03:34 PM (IST)

    एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने 7 जनवरी 2024 को अपना 45वां जन्मदिन मालदीव में सेलिब्रेट किया है। इस बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया ...और पढ़ें

    बिपाशा-करण ने डिलीट किए मालदीव वाले पोस्ट (Photo Credit: Instagram)
    बिपाशा-करण ने डिलीट किए मालदीव वाले पोस्ट (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने 7 जनवरी, 2024 को अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस खास दिन को सेलिब्रेट करते हुए उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ कई तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल होना पड़ा। हालांकि, अब दोनों ने अपने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है। चलिए जानते हैं क्या थी वजह।

    मालदीव में मनाया था जन्मदिन

    बता दें कि बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ अपना जन्मदिन मालदीव में मनाया था। ऐसे में भारत और मालदीव के बीच चल रहे राजनीतिक तनाव के कारण उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा था कि मालदीव गवर्नमेंट ने हमारी बेइज्जती की और आप मालदीव में हैं। आप तो देशद्रोही निकलीं'।

    यह भी पढ़ें: Maldives में करण सिंह ग्रोवर के साथ रोमांटिक हुईं Bipasha Basu, बर्थडे पर पति को लिप-लॉक करते हुए शेयर की फोटो

    इसके अलावा एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा था कि 'फिल्म इंडस्ट्री मालदीव बायकॉट कर रही है और आप इसे प्रमोट कर रही हो, शर्म आनी चाहिए'।

    बिपाशा-करण ने डिलीट किए पोस्ट

    अब बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम से सभी बर्थडे वाली मालदीव वेकेशन की फोटोज और वीडियो को डिलीट कर दिया है। बता दें कि ये कोई पहला पोस्ट नहीं था, जिसकी वजह से बिपाशा ट्रोल हुई थीं।

    क्या है मालदीव विवाद

    बता दें कि कुछ समय पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा किया था और वहां से अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। साथ ही पीएम ने देश के लोगों से लक्षद्वीप टूरिज्म को बढ़ावा देते हुए वहां यात्रा करने के लिए कहा। लक्षद्वीप को प्रमोट करना मालदीव के तीन मंत्रियों को पसंद नहीं आया और उन्होंने पीएम मोदी और भारत के लोगों के लिए आपत्तिजनक टिप्पणियां कर दीं।

    खबरें और भी

    इसके बाद बॉलीवुड समेत पूरा देश पीएम मोदी और लक्षद्वीप के समर्थन में खड़ा हो गया और। इसके बाद बायकॉट मालदीव ट्रेंड होने लगा।

    यह भी पढ़ें: Bipasha Basu Vacation: क्रिसमस वेकेशन पर निकली बिपाशा बसु , शेयर किया बेटी देवी का क्यूट वीडियो