यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दो चोटी, कानों में बालियां..., Bipasha Basu की बेटी Devi का क्यूट वीडियो वायरल, फैंस बोले- मां-पापा की मिक्स्चर
Bipasha Basu ने अपनी बेटी देवी का खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बिपाशा और Karan Singh Grover ने 2022 में एक बेटी का स्वागत किया था। कपल ...और पढ़ें

HighLights
- बिपाशा बसु ने दिखाया बेटी का चेहरा
- बिपाशा बसु ने शेयर किया बेटी का वीडियो
- बहुत क्यूट हैं बिपाशा-करण की लाडली देवी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bipasha Basu Daughter Devi Video: बी-टाउन के चर्चित कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 12 नवंबर 2022 को एक बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम कपल ने देवी रखा है। डेढ़ साल बाद बिपाशा ने एक बार फिर अपनी बेटी का चेहरा दिखाते हुए वीडियो शेयर किया है।
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) माता-पिता बनने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लाडली के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हालांकि, दोनों अपनी बेटी का चेहरा ज्यादा नहीं दिखाते हैं। पिछले साल अप्रैल में बिपाशा ने अपनी लाडली का चेहरा दिखाया था। अब उन्होंने डेढ़ साल की देवी का चेहरा रिवील किया है।
बिपाशा ने शेयर किया देवी का वीडियो
बिपाशा बसु की बेटी डेढ़ साल बाद कैसी दिखती हैं, इसकी झलक हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर दिखाया है। बिपाशा ने सोशल मीडिया पर महाशिवरात्रि और महिला दिवस के अवसर पर देवी का वीडियो शेयर किया है। पिंक ड्रेस, दो चोटी और कानों में बालियों के साथ बेशुमार मासूमियत भरी देवी बहुत प्यारी लग रही हैं। वीडियो में देवी मस्ती करते हुए भी दिखाई दे रही हैं।
यह भी पढ़ें- Karan Singh Grover ने अपनी बेटी को बताया फाइटर, कहा उसके जन्म के बाद मिली थी ऐसी खबर, सुनकर होश खो बैठे थे एक्टर
फैंस देवी पर लुटा रहे प्यार
इस वीडियो को शेयर करते हुए बिपाशा ने अपने फैंस को महिला दिवस और महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। इसे देख फैंस कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। सुजैन खान ने लिखा, "भगवान आपकी खूबसूरत बेटी को आशीर्वाद दें।" एक ने कहा, "ओएमजी। वह बहुत प्यारी है। नजर न लगे।" किसी ने कहा कि देवी अपने पापा करण सिंह की तरह है तो कुछ लोगों का कहना है कि वह बिपाशा और करण की मिक्स्चर है।
खबरें और भी
इसी तरह लोग बिपाशा और करण की लाडली बेटी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सोशल मीडिया पर देवी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- बेटी की बीमारी से टूट गए थे Karan Singh Grover, 'फाइटर' शूट करने का भी नहीं था मन, बोले- 'लगा हाथ पैर नहीं...'