Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बेटी की बीमारी से टूट गए थे Karan Singh Grover, 'फाइटर' शूट करने का भी नहीं था मन, बोले- 'लगा हाथ पैर नहीं...'

    Updated: Tue, 06 Feb 2024 10:58 AM (IST)

    करण सिंह ग्रोवर ने फाइटर में तेज की भूमिका निभाई है। एक हालिया इंटरव्यू में करण ने अपनी वाइफ बिपाशा बसु को शेरनी बताया है। एक्टर ने कहा कि अगर उनकी पत ...और पढ़ें

    करण सिंह ग्रोवर ने बेटी की बीमारी पर जाहिर किया दुख। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    करण सिंह ग्रोवर ने बेटी की बीमारी पर जाहिर किया दुख। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की बेटी के दिल में था दो छेद
    2. करण-बिपाशा की बेटी की हुई थी ओपन-हार्ट सर्जरी
    3. करण सिंह ग्रोवर ने पत्नी बिपाशा बसु की तारीफों के बांधे पुल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) और उनकी पत्नी बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने नवंबर 2022 में बेटी देवी का स्वागत किया था। जन्म के तीन महीने बाद कपल को पता चला था कि उनकी बेटी के दिल में छेद है। इस खबर ने करण और बिपाशा को झकझोर कर रख दिया था। बेटी की बीमारी का जान करण में इतनी भी हिम्मत नहीं थी कि वह 'फाइटर' की शूटिंग के लिए जाए।

    करण सिंह ग्रोवर ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि जब उन्हें बेटी देवी (Bipasha Karan Daughter Devi) की बीमारी का पता चला तो वह एकदम टूट गए थे। वह सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म 'फाइटर' (Fighter) की शूटिंग पर भी जाने के लिए तैयार नहीं थे।

    देवी की बीमारी से टूट गए थे करण सिंह ग्रोवर

    इंडिया टुडे के साथ बातचीत में करण सिंह ग्रोवर ने बताया कि 'फाइटर' की शूटिंग के दौरान ही उन्हें बेटी देवी के दिल में दो छेद होने की बात पता चली थी। बकौल एक्टर-

    पहले शेड्यूल की शुरुआत में मुझे लगा था कि मैं काम पर नहीं जाऊंगा, क्योंकि मामला सीरियस था और बेटी से दूर रहना मुश्किल था। मैं इसे अच्छी तरह से हैंडल नहीं कर पा रहा था। मुझे लगता है कि बिपाशा की वजह से मुझे उस दौर से गुजरने में मदद और ताकत मिली। मुझे वाकई लगा कि मेरे लिए उस दौर से गुजरना बिल्कुल भी आसान नहीं था।

    यह भी पढ़ें- Fighter में करण सिंह ग्रोवर के परफॉर्मेंस की कायल हुईं Bipasha Basu, बताया- कैसी लगी फिल्म

    करण सिंह ग्रोवर ने पत्नी की तारीफों के बांधे पुल

    'कुबूल है' एक्टर ने पत्नी बिपाशा बसु की तारीफ की है। करण ने बताया कि इस मुश्किल घड़ी में बिपाशा शेरनी की तरह खड़ी रहीं। उन्होंने अपनी पत्नी को देवी बताया। उन्होंने कहा, "मुझे याद है, एक समय ऐसा आया था जब हम हॉस्पिटल में थे और देवी को डॉक्टर्स को सौंपने वाले थे।"

    खबरें और भी

    Karan Singh Grover-Bipasha Basu

    करण सिंह ग्रोवर ने आगे कहा, "मैं इसके लिए तैयार नहीं था। ऐसा लग रहा था, जैसे मेरे हाथ, पैर और मुंह कुछ नहीं है। मेरी पत्नी एक शेरनी है। वह बहुत मजबूत हैं। मां बनने के बाद वह भगवान बन गई हैं। वह कुछ और हैं।"

    बिपाशा बसु ने पिछले साल बेटी की बीमारी का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि बेटी देवी के दिल में दो छेद हैं। हालांकि, अब उनकी लाडली सर्जरी के बाद एकदम ठीक हैं।

    यह भी पढ़ें- Bollywood: पैपराजी के कैमरों की चकाचौंध से घबराई एक्ट्रेस बिपाशा; बोलीं- बेबी की फोटो मत लो, थोड़ा बड़ा होने दो!