Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bipasha Basu: आठ महीने की बेटी संग वेकेशन पर निकली बिपाशा बसु, एयरपोर्ट पर इस अंदाज में नजर आई 'देवी'

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 10 Jul 2023 05:31 PM (IST)

    Bipasha Basu सोमवार को एक्ट्रेस बेटी और पति संग एयरपोर्ट नजर स्पॉट हुई। 8 महीने के बेटी देवी के साथ बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर को मुंबई एय ...और पढ़ें

    bipasha basu karan singh grover devi Photo Credit Instagarm
    bipasha basu karan singh grover devi Photo Credit Instagarm

    HighLights

    1. बेटी और पति संग वेकेशन पर निकली बिपाशा बसु
    2. देवी की पहली फ्लाइट को लेकर बेहद खुश नजर आई एक्ट्रेस
    3. मीडिया में नहीं दिखाया बेटी देवी का चेहरा

     नई दिल्ली, जेएनएन। Bipasha Basu: एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) बीते साल नवंबर में मां बनी थी। इन दिनों एक्ट्रेस मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस अपनी लाडली के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजार रही है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस लगातार बेटी की तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती नजर आ रही है। सोमवार को एक्ट्रेस बेटी और पति संग एयरपोर्ट नजर स्पॉट हुई।

    बेटी संग पहली बार वेकेशन पर निकली बिपाशा

    8 महीने के बेटी देवी के साथ बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लू कलर की ड्रेस पहने देखा गया, जिसे उन्होंने सनग्लासेस, एक मैचिंग बैग और व्हाइट स्नीकर्स के साथ स्टाइल किया था। वहीं, करण ने कैजुअल लुक में नजर आए। वीडियो में बिपाशा को यह कहते हुए सुना गया, "सो रही है। इसकी पहली फ्लाइट है आज।"

    बिपाशा छिपाया देवी का चेहरा

    इस दौरान एक्ट्रेस ने मीडिया से बेटी का चेहरा छुपाया। देवी फूलों वाले हेयर बैंड के साथ पिंक कलर की ओनेसी में बहुत प्यारी लग रही थी। बता दें, बिपाशा ने अपनी नवजात बेटी की पहली झलक अपने इंस्टा हैंडल पर साझा की थी। हाल ही में उन्होंने ट्रेडिशनल तरीके से अपनी बेटी का 'मुखोभात' यानी राइस फीडिंग सेरेमनी शानदार अंदाज में मनाई। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस रस्म का वीडियो भी शेयर किया था, जिसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा- "देवी का मुखोभात। दुर्गा दुर्गा। इस दौरान उनका पूरा परिवार मौजूद रहा था। फंक्शन में बिपाशा और उनकी बेटी देवी बंगाली लुक में खूबसूरत लग रही थीं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    एक्ट्रेस का फिल्मी करियर

    एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करे तो उन्होंने 'राज', 'जिस्म', 'धूम 2' और 'फिर हेरा फेरी' जैसी फिल्मों में काम किया। बिपाशा बसु ने 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। घर बसाने के बाद से ही वह इंडस्ट्री में कम एक्टिव हैं। आखिरी बार एक्ट्रेस को वेब सीरीज 'डेंजरस' में देखा गया था। फिर उन्होंने मार्च 2022 में खुलासा किया था कि वह जल्द ही फिल्मी दुनिया में वापसी करेंगी।

    खबरें और भी