विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

24 साल पहले मूवी से ज्यादा हिट हुए थे गाने, Bobby-Akshaye की जोड़ी ने किया था कमाल; हर सॉन्ग आज भी मचाता है धूम

Updated: Sat, 25 Jul 2026 10:07 PM (IST)

24 साल पहले रिलीज हुई रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में बॉबी देओल और अक्षय कुमार पर फिल्माए गए गाने आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं।

24 साल बाद भी हिट हैं इस फिल्म के गाने/ फोटो- Instagram

24 साल बाद भी हिट हैं इस फिल्म के गाने/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. 24 साल पहले इस फिल्म के गाने हुए थे जबरदस्त हिट

  2. बॉबी देओल और अक्षय खन्ना की जोड़ी ने मचाया था तहलका

  3. आज भी लोगों मुंह जुबानी याद हैं इन गानों के लिरिक्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक के दो मशहूर एक्टर्स अक्षय खन्ना और बॉबी देओल बॉलीवुड में बतौर विलेन अपनी दूसरी पारी खेल रहे हैं। एक तरफ जहां बॉबी देओल ने रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' में अपने छोटे से 'अबरार' के रोल से बॉलीवुड में तहलका मचाया, तो वहीं अक्षय खन्ना को भी 'धुरंधर' में 'रहमान डकैत' के रूप में दर्शकों का खूब प्यार मिला।

अलग-अलग फिल्मों में विलेन बनकर छाने वाले अक्षय खन्ना और बॉबी देओल ने 24 साल पहले एक ऐसी रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में काम किया था, जिसकी कहानी भले ही लोग समय के साथ भूल गए हों, लेकिन इसके गाने आज तक उनकी जुबान पर चढ़े हुए हैं। कौन सी थी वह फिल्म, जिसके गाने आज भी मचाते हैं खूब धमाल, नीचे पढ़ें डिटेल्स।

2 घंटे 53 मिनट की मूवी में थे कुल 9 गाने

बॉबी देओल और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की जिस फिल्म के गानों ने खूब धमाल मचाया था, वह साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'हमराज थी', जिसका निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था। मूवी में बॉबी देओल ने जहां राज सिंघानिया का किरदार अदा किया था, तो वहीं अक्षय खन्ना अमीषा पटेल के ब्वॉयफ्रेंड करण मल्होत्रा बने थे। अमीषा पटेल फिल्म में मुख्य भूमिका में थी। इसके अलावा जॉनी लीवर, जीतू वर्मा सहित कई एक्टर्स नजर आए थे।

अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कुल 9 गाने और एक थीम इंस्ट्रूमेंटल था। इस फिल्म में 'दिल ने कर लिया एतबार', 'तूने जिंदगी में आके', 'प्यार कर', 'बर्दाश्त नहीं कर सकता', 'सनम मेरे हमराज', 'लाइफ बन जायेगी', 'तूने जिंदगी में आके' बर्दाश्त नहीं कर सकता-रीमिक्स', 'तूने जिंदगी में-सेड सॉन्ग' थे, जो सभी के सभी काफी पॉपुलर हुए थे।

_ - 2026-07-25T220421.965

हमराज के गानों को इन सिंगर्स ने दी थी आवाज

24 साल पहले रिलीज हुई फिल्म हमराज के सभी गानों को उदित नारायण, अल्का याग्निक, शान, कविता कृष्णमूर्ति, के.के, सुनिधि चौहान, कुमार सानू, सोनू निगम, सुनिधि चौहान, जसपिंदर नरूला, ने गाया था। अधिकतर गाने 5 मिनट से 6 मिनट के थे, लेकिन इसके बावजूद श्रोताओं ने इसे सुना और आज इन्हें यूट्यूब पर मिलियन में व्यूज मिले हैं।

Screenshot 2026-07-25 220506

फिल्म हमराज के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो, मूवी का बजट 15 करोड़ के आसपास था। अमीषा पटेल-अक्षय खन्ना और बॉबी देओल स्टारर फिल्म ने उस समय पर 16.59 करोड़ का नेट बिजनेस घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किया था और वर्ल्डवाइड मूवी का कलेक्शन 25.57 करोड़। कहानी के तौर पर यह वन ऑफ द बेस्ट फिल्म है, जिसे अब आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- FA9LA से पहले ये था Akshaye Khanna का सुपरहिट गाना, शेर- ए-बलोच के गाने ने 24 साल पहले पब और डिस्को में मचाई धूम

यह भी पढ़ें- 2026 के असली 'धुरंधर' हैं Naseeruddin Shah, पर्दे पर बिखेरा अक्षय खन्ना जैसा जादू; 76 की उम्र में किया कारनामा